ramcharitmanas
✕

आज दिवाली की शाम, खूबसूरत दिखने के लिए खास मेकअप टिप्स आपके लिए

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (13:16 IST)
दिवाली के दिन खूबसूरत दिखने के लिए सभी लड़कियां और महिलाएं सजती-संवरती हैं। इस अवसर के लिए अक्सर महिलाएं साड़ी, लहंगा व सलवार-कुर्ती पहनना पसंद करती हैं यानी कि ट्रेडिशनल पहनने को ही प्राथमिकता देती हैं। इस तरह की ड्रेस पर परफेक्ट लुक पाने के लिए कैसा मेकअप आपको करना चाहिए? आइए, जानते हैं खास टिप्स-
 
1. हमेशा अपनी ड्रेस के आधार पर मेकअप का चयन करें, यदि आपकी ड्रेस हेवी है तो लाइट मेकअप और यदि आपकी ड्रेस सिंपल है तो थोड़ा हेवी मेकअप करें। 
 
2. मेकअप के पहले अपना फेस अच्छी तरह धोएं व टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर से आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
3. यदि आपकी स्किन पर डार्क स्पॉट्स हैं तो आप फाउंडेशन के साथ साथ कंसीलर का भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं, हमेशा अपनी स्किन टोन से लाइटर टोन का फाउंडेशन व कंसीलर इस्तेमाल करें।
 
4. लाइट मेकअप के लिए आंखों और होंठों का सिंपल मेकअप करें। आइ लाइनर, काजल से शुरू करते हुए मस्कारा पर खत्म करें। आई शेडो का इस्तेमाल न करें, आप चाहें तो कलरफुल आई पेंसिल का भी इस्तेमाल कर सकतीं हैं।
 
5. होंठों पर लिपस्टिक के डार्क शेड्स व लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करके इन्हें हाइलाइट कर सकतीं हैं।
 
6. डार्क मेकअप के लिए फाउंडेशन व कंसीलर के बाद अपने ड्रेस से मेचिंग आइ शेडो का प्रयोग करें, सामान्यत: डार्क मेकअप के लिए हरे, काले, ग्रे, परपल कलर के आई शेडो का प्रयोग किया जाता है।
 
7. आइ शेडो के बाद लाइनर व मस्कारा लगाएं।
 
8. यदि आपका मेकअप लाइट है तो इसे पूर्णता प्रदान करने के लिए हेवी इयरिंग्स पहनें। आप चाहें तो बालों को खुला छोड़ सकतीं हैं या कोई हेअर स्टाइल अपना सकतीं हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख