here

Hanuman Chalisa

चेहरे की झाइयों को कहें अलविदा, जानें 5 टिप्स

चेहरे की त्वचा पर भूरे-काले रंग के धब्बे व झाइयों का होना, खूबसूरती को प्रभावित करता है। झाइयां होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन सही समय पर इनका उपचार करना बेहद आवश्यक है। जानिए झा‍इयों से छुटकारा पाने के यह 5 टिप्स - 
 
1  चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आधा नींबू, आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लें। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट-सा बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाएं। झाइयां समाप्त हो जाएंगी और आपका चेहरा भी निखर जाएगा।

चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयों में लाभ होता है।चेहरे पर झाइयां तेज धूप पड़ने के कारण भी हो जाती हैं। अतः तेज धूप से जहां तक हो सके चेहरे को प्रभावित न होने दें।
 
सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलने से भी झाइयां दूर होती हैं। इसके अलावा झाइयों को समाप्त करने के लिए आप भोजन में सलाद का नियमित प्रयोग करें।

4 रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएं। इसके बार एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाए। प्रातः उठकर बेसन से चेहरे को धो लें। इस प्रयोग से आश्चर्यजनक लाभ होगा।
 
 
5 दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च-शकर मिलाए पिएं, इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएंगी। इसके अलावा ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से थोड़े दिनों में चेहरे की झाइयां कम हो जाएंगी और रंगत भी निखर जाएगी। 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में 10 रोचक तथ्य

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

अगला लेख