suvichar
✕

Benefits Of Tea Tree Oil : बालों और त्वचा की देखभाल के लिए फायदेमंद है टी ट्री ऑइल, जानें लाभ

Updated: शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (16:45 IST)
टी ट्री ऑइल आपकी त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी है। यह टोनर, क्रीम, फेसमास्क और बॉडी वॉश में इस्तेमाल किया जाता है। जो मुंहासों वाली त्वचा के लिए होता है। टी ट्री ऑइल से त्वचा में मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में भी यह बहुत उपयोगी है, वहीं इसका इस्तेमाल बालों की समस्याओं से राहत पाने के लिए भी किया जाता है।
 
आइए जानते हैं टी ट्री ऑइल के बेहतरीन लाभ...
 
टी ट्री ऑइल को गुलाब के तेल में मिलाएं और मिश्रण में थोड़ी-सी हल्दी मिलाएं और इसे चेहरे पर मौजूद स्पॉट पर लगाएं। यह चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने का काम करता है। यह बेहतरीन Spot treatment है।
 
मुंहासों से छुटकारा दिलाने के लिए भी टी ट्री ऑइल फायदेमंद है। इसके लिए आपको 1 चम्मच शहद में कुछ बूंदें टी ट्री ऑइल की मिलानी है। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके आप अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप स्कीन केयर रूटीन के हिसाब से नियमित रूप से भी कर सकती हैं।
 
टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदें और एप्पल विनेगर और जैतून के तेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। टी ट्री ऑइल एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो ड्राई हेयर स्कैल्प को राहत देने में मदद करते हैं, वहीं एप्पल विनेगर डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है। इसे अपने स्कैल्प में अच्छे से मसाज करें और पानी से धो लें।
 
अरंडी के तेल में कुछ बूंदें टी ट्री ऑइल की मिलाएं। इससे अपने बालों में अच्छी तरह से मसाज करें। अरंडी का तेल आपके बालों को सॉफ्ट करने में मदद करता है, वहीं टी ट्री ऑइल बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख