Hanuman Chalisa

orange Face pack : संतरे के छिलके बढ़ाए आपकी सुंदरता, जानिए बेहतरीन गुण

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2020 (15:43 IST)
संतरे खाने में जितने स्वादिष्ट लगते है, उतने ही गुणकारी ये सेहत और खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी होते हैं। अगर आप संतरे खाकर उनके छिलके फेक देते हैं, तो ये जानने के बाद कि किस तरह से संतरे के छिलके आपकी सुंदरता को निखार सकते है। आप इन्हें हमेशा संभालकर रखेंगे। आइए, जानते हैं संतरे के छिलके के इस्तेमाल से खूबसूरती बढ़ाने के 5 टिप्स -
 
1 संतरे के छिलकों का प्रयोग करने के लिए आप इन्हें सुखाकर पाउडर  बना सकते हैं या फिर इनका पेस्ट बनाकर भी प्रयोग कर सकते हैं। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा के दाग और मुंहासे खत्म हो सकते हैं।
 
2 संतरे के छिलके का पाउडर बेहतरीन और पोषण से भरपूर स्क्रब का कार्य करता है। आप इसमें गुजाबजल मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर कुछ देर लगाए रखें और स्क्रब करते हुए साफ करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
3 दमकती हुई त्वचा के लिए संतरे के छिलके का पैक और स्क्रब बेहतरीन तरीका है। यह त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
 
4 आप चाहें तो संतरे के छिलके और संतरे के रस को मिलाकर पेस्ट बना सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को समान बनाएगा बल्कि त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा।
 
5 धूप में अगर आपकी त्वचा झुलस गई है तो संतरे के छिलके का पैक बनाकर लगाने से इसका असर काफी कम हो जाएगा। एक बार जरूर आजमाएं यह बेहतरीन उपाय है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख