suvichar
✕

गोरी और बेदाग त्वचा पाना है तो बेसन का फेस पैक लगाएं

Updated: बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (15:22 IST)
जब अचानक ही कहीं बाहर जाने का प्लान बन जाए और न तो पार्लर जाने का समय हो और न ही चेहरे पर लगाने के लिए घर में कोई फेस पैक हों। तब ऐसे में सभी को घर में रखे बेसन का इस्तेमाल करना ही याद आता है। आखिर बेसन का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने के फायदे ही इतने होते हैं कि आपको इसके बाद चेहरे के लिए कुछ और करने की ज्यादा आवश्यकता ही नहीं रह रहेगी।
 
आइए, जानते हैं बेसन के फेस पैक के फायदे-
 
1. सूर्य की पराबैंगनी किरणों या फिर प्रदूषण के कारण पैदा होने वाली त्वचा समस्याओं निपटने के लिए बेसन का पैक लगाना फायदेमंद है। साथ ही यह त्वचा के असमान रंग, दाग धब्बे और मुरझाई त्वचा में भी जान डालने के लिए यह बेहद लाभकारी है।
 
2. तैलीय त्वचा को सामान्य रखने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर प्रयोग करें। इस पैक को लगभग 1 घंटे तक त्वचा पर लगाए रखें और पानी से धो लें। इसके अलावा आप बेसन में दही या मलाई भी मिक्स कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें फिर धो लें।
 
3. रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए बेसन के साथ दूध की मलाई, शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं और इसे लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी और चेहरे का रूखापन दूर होकर चेहरा दमक उठेगा।

 
 
4. धूप से झुलसी त्वचा पर बेसन लगाना काफी प्रभावी होता है। यह मृत त्वचा को हटाकर त्वचा की चमक को फिर से स्टोर करता है। इसके लिए 4 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। झुलसी हुई त्वचा पर इसे सूखने तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से बहुत जल्द टेनिंग खत्म होकर त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी।
 
5. त्वचा के रोमछिद्र या पोर खुलने से त्वचा में गंदगी जल्दी प्रवेश करती है जिससे मुहांसे या अन्य समस्याएं भी होती है। इससे बचने के लिए बेसन में कुकंबर का रस और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। सप्ताह में 3 बार इसे आजमाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद होते हैं और कसाव आता है।

ALSO READ: शहद और आंवले का मिश्रण बनाएं और गजब के फायदे पाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख