sundarkand
✕

करेला खाएं भी और चेहरे पर लगाएं भी

Updated: मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (09:46 IST)
करेला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।​ करेले को खाने से होने वाले गुणों के बारे में तो हर कोई जानता है। ​पर क्‍या आप इसे लगाने के बाद होने वाले गुणों के बारे में जानते हैं।​ करेले में विटामिन ए, विटामिन बी, कैल्शियम, फास्‍फोरस, आदि प्रकार के गुण पाए जातें हैं। करेले के फेस पैक का इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा को पोषक तत्‍व प्राप्‍त होते हैं। करेले का फेस पैक लगाने से चेहरे के जिद्दी दाग दूर हो जाते हैं, और चेहरे पर निखार आता है।
 
करेला और नीम चढ़ा 
 करेले व नीम के पत्‍तों का फेस पैक 
 नीम में कर्इ प्रकार के औषधीय गुण होते हैं। करेले और नीम के फेस पैक से त्‍वचा में निखार आता है। करेले व नीम के पत्‍तों को पीस कर उसमें हल्‍दी मिला लें और इस के पैक को 10 मिनट तक लगा कर साफ पानी से धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में एक से दो बार लगा सकते हैं। 
 
 करेले और संतरे का फेस पैक
 करेले और संतरे का फेस पैक बनाने के लिए करेले और संतरे के छिलकों को अच्‍छी तरह ग्रांइड कर लें और इसे चेहरे पर लगा लें। इस पैक को 10 से 15 मिनट तक लगा कर धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं। 
 
 खीरे और करेले का फेस पैक  
 खीरा ठंड‍क देने के अलावा चेहरे पर निखार लाता है। खीरे और करेले के पैक को लगाने से चेहरे की जलन और धूप से हुर्इ टैनिंग से निजात मिलती हैं। खीरे और करेले का फेस पैक बनाने के लिए दोनों को पीस कर इसे चेहरे और गले पर लगा लें और 15 से 20  मिनट तक लगा कर धो लें। इस पैक को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख