Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Beauty Tips : जानिए वैसलीन के 15 गजब के फायदे

सर्दी के दिनों में आप वैसलीन का प्रयोग जरूर करते होंगे। त्वचा और होंठों के लिए तो यह फायदेमंद है ही, और भी कई तरह से काम की चीज है यह वैसलीन। जानिए इसके आश्चर्यजनक लाभ, जो बेशक आप नहीं जानते होंगे...
 
1 इसका सबसे बड़ा फायदा है, त्वचा की देखभाल। यह आपकी त्वचा को रूखेपन से बचाता है, और नर्म व मुलायम बनाए रखता है।
 
2 होंठों पर वैसलीन का उपयोग फटे होंठों से निजात दिलाता है, साथ ही इसे स्ट्रॉबेरी या किसी अन्य फल के गूदे के साथ मिक्स करके आप घर पर ही नेचुरल लिपबाम तैयार कर सकते हैं, जो आपके होंठों को कोमल और गुलाबी बनाए रखने में मदद करेगा ।
 
3 रूखी कोहनी की दरारों को ठीक करने में वैसलीन आपकी मदद करता है, और इसके कालेपन को भी दूर करता है। बस रूखी कोहनी पर वैसलीन लगाएं और रूखेपन का दूर भगाएं।
 
4 अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो कोहनी, घुटने और पैर के पंजे के पीछे वाले भाग में वैसलीन लगाएं इससे काली लकीरें छुप जाएंगी, और  चमक भी बढ़ जाएगी ।
5 अगर आप अपनी पलकों को लंबा और खूबसूरत दिखाना चाहते हैं, तो बस जरा सा वैसलीन, आपकी यह ख्वाहिश पूरी कर देगा। इसे लगाने के बाद आपकी पलकें दिखेंगी चमकदार और खूबसूरत।
 
6 आप अपने शरीर पर लगे परफ्यूम की खुशबू बरकरार रखना चाहते हैं, तो अपनी कलाई और गले पर परफ्यूम के साथ थोड़ा सा वैसलीन लगा कर रब करें। बस हो गया आपका काम। अब देर तक यह खुशबू आपके साथ रहेगी।
 
7 कि‍सी शादी या पार्टी में जा रहे हैं, तो टूटे और दो मुंहे बालों को छुपाने के लिए वैसलीन एक बेहतर उपाय हो सकता है। इसे दोनों हाथों में रगड़कर हल्के हाथ से बालों पर लगाएं। इसे लगाने के बाद बालों में चमक आ जाएगी।
8 पुराने जूतों को नया बनाने में वैसलीन आपकी सहायता कर सकता है। थोड़ा सा वैसलीन अपने जूतों पर रगड़ कर देखिए, जूते चमकने लगेंगे और बिल्कुल नए जैसे दिखाई देंगे ।
 
9 वैसलीन को आप मेक-अप रि‍मूवर की तरह उपयोग कर सकते हैं। अपना मेकअप साफ करने के लिए बस थोड़ा सा वैसलीन लगाकर, रूई से साफ कर लें, और चेहरा धो लें। इससे अपकी त्वचा नर्म भी हो जाएगी। 
 
10 शरीर के किसी भाग में या नाखून के आसपास की चमड़ी निकलने या खिंच जाने पर वैसलीन लगाकर आप त्वचा को समान कर सकते हैं।
 
11 बालों को कलर करते वक्त, हेयर लाइन के पास अच्छी तरह से वैसलीन लगा लें। इससे डाई आपकी त्वचा पर नहीं लगेगा और आपकी त्वचा सुरक्षित रहेगी।
 
12 शेविंग करने के बाद चेहरे पर वैसलीन का प्रयोग, त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी गायब हो जाएगा। इसके अलावा यह आपके चेहरे पर चमक भी लाएगा। 

13 अगर आप नहाने का असली आनंद लेना चाहते हैं, तो वैसलीन में थोड़ा समुद्री नमक मिलाकर शरीर पर मसाज करें, फिर हल्के गुनगुने पानी से नहा लें। आप पहले से ज्यादा तरोताजा और रेशमी नर्म एहसास से भर जाएंगे। 
14 अगर ईयरिंग्स पहनते वक्त आसानी से कान के अंदर नहीं जा पा रहे, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ा सा वैसलीन लगा दीजिए, और बड़ी आसानी से ईयरिंग्स पहन लीजिए। 
 
15 अगर आप अपने आईशेडो या ब्लशर को पाउडर की तरह प्रयोग करके बोर हो गई हैं, और क्रीमी शेड चाहती हैं, तो आपको बस इतना करना है, कि पुराने आईशेडो या ब्लशर में वैसलीन मिला दें। लीजिए बन गया क्रीमी शेड।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख