dharma sangrah

Winter Lips Care Tip : होंठों के कालेपन को घर पर बनाएं चुकंदर सीरम से करें दूर, जानें विधि

Updated: शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (10:13 IST)
सर्दी का मौसम जितना सुहाना होता है उतनी ही ज्यादा केयरिंग भी करना पड़ती है। जी हां, अधिक ठंड होने से होंठों के आसपास की स्किन जल जाती है तो किसी की काली पड़ जाती है। स्किन अधिक ड्राई होने से धब्बे भी पड़ने लगते हैं। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसके लिए नेचुरल सीरम ज्यादा इफेक्टिव रहता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं घर पर ही चुकंदर से नेचुरल सीरम -

सामग्री

- 1 चौथाई चुकंदर
- एलोवेरा जेल
-1 विटामिन ई कैप्सूल

सीरम बनाने की विधि -

- चुकंदर को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें।
- एलोवेरा जेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- एयरटाइट डिब्बे में उसे रख दें।
- आपका होममेड चुकंदर सीरम तैयार है।
- अगले दिन से आप रात में सोने से पहले इसे लगा लें। और सुबह उठकर मुंह धो लें। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करें। आपको फर्क नजर आएगा।
- अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑयली है तो आप इसमें 5 बूंद ट्री ऑयल की भी डाल सकते हैं। इससे चेहरे पर फुंसी नहीं होगी और चेहरा भी ग्लो करेगा।

दरअसल, चुकंदर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को स्मूथ रखने में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल अच्‍छा रहता है। इससे भी चेहरे पर ग्लो बना रहता है। इसलिए सीरम लगाने के साथ ही आप चुकंदर का सेवन भी करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख