dharma sangrah
✕

गर्मी में यूं करें त्वचा की देखभाल, जानें 5 टिप्स

Written By WD
Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2016 (17:52 IST)
गर्मी के मौसम में भी मुस्कुराती, स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए इसका विशेष ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना आप अपने स्वास्थ्य का रखते हैं। जानिए गर्मी में भी खूबसूरत त्वचा के लिए यह आसान टिप्स - 


1 गर्मी के दिनों में त्वचा तैलीय हो जाती है और इसमें बैक्टीरिया भी आसानी से पनपते हैं जो मुहांसों का कारण बनते हैं। इससे बचने के लिए समय-समय पर ठंडे पानी से चेहरा धोएं या फिर गुलाबजल से चेहरा साफ करें।

2 धूप में निकलने से बचें और अगर निकलना ही पड़े तो चेहरे के साथ ही हाथों और अन्य जगह की त्वचा पर पर सनस्क्रीन क्रीम लगाएं और घर लौटने के बाद त्वचा पर बर्फ रगड़ना न भूलें।


 3 इस मौसम में ज्यादा तेल व मसालेदार भोजन से बचें। इससे आपकी त्वचा में तैलीयता बढ़ेगी और चेहरे पर पिंपल्स और मुहांसे होने की संभावना बढ़ जाएगी। इनकी जगह आप ताजे फल, सब्जियां और जूस का सेवन करें।

4 गर्मी में आने वाले ताजे फलों का प्रयोग त्वचा पर लगाने, मसाज करने या फिर फेस पैक के रूप में कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को ताजगी भी देंगे और त्वचा बेदाग, निखरी भी नजर आएगी। 


 
5 गर्मी के दिनों में चेहरा धोने के बाद तौलिए से पोंछने के बजाए यूंही सूखने दें या फिर हाथों से थपथपाएं। इससे त्वचा में जरूरी नमी बनी रहेगी और त्वचा रिफ्रेश दिखेगी। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख