Daily Horoscope
✕

नीम है आपकी ब्यूटी का साथी

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (12:52 IST)
नीम के पत्ते को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके इससे मुंह धोने पर पिंपल्स दूर होते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर उसके लेप को चेहरे पर लगाने से फुंसियां व मुहांसों के दाग मिट जाते हैं। एक कटोरी गेहूं के आटे में एक चम्मच चंदन पावडर, दो चम्मच शहद और गुलाबजल मिलाकर इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। यह एक आसान सौन्दर्य नुस्खा है। 
 
चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में नीम का फेस पैक बहुत ही कारगर होता है। नीम के फेस पैक बनाने के लिए चार-पांच ताजी नीम की पत्तियों को मिक्सी में पीसकर उसमें एक चम्मच मुलतानी मिट्टी पावडर मिलाएं। अब इस गाढ़े फेस पैक में थोड़ा गुलाबजल मिलाएं तथा इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं। पैक के सूखने पर गरम पानी से चेहरा धो लें। नीम रक्त साफ करता है।

दाद,खाज,ब्लडप्रेशर में प्रातः 25 ग्राम नीम की पत्ती का रस लेना लाभदायक है। नीम के पत्ते कीड़े मारते हैं, इसलिये पत्तों को अनाज, कपड़ों में रखते हैं। नीम के तेल से मालिश करने से विभिन्न प्रकार के चर्म रोग ठीक हो जाते हैं। नीम की पत्तियों को उबालकर और पानी ठंडा करके नहाया जाए तो उससे भी बहुत फायदा होता है। नीम की छाल में ऐसे गुण होते हैं, जो दांतों और मसूढ़ों में लगने वाले तरह-तरह के बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते हैं, जिससे दांत स्वस्थ व मजबूत रहते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख