Daily Horoscope
✕

रूप चौदस पर इन ब्यूटी टिप्स को अपनाकर निखारें अपना सौन्दर्य

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (14:38 IST)
रूप चौदस- दिवाली उत्सव का दूसरा व नारी सौंदर्य को संवारने का दिन। इस दिन के अलग अलग दो महत्व हैं पहला इस दिन महिलाएं अपने रूप को निखारतीं हैं और दूसरा इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था।‍ जिस कारण इसे नरक चौदस भी कहा जाता है।
 
इस दिन उबटन व तेल से नहाने का रिवाज है। परंपरा से हटकर देखा जाए तो इस दिन का अपना एक अलग ही महत्व है। कामकाजी व व्यस्त महिलाओं के लिए अपने सौंदर्य पर ध्यान देने का अनूठा अवसर है ये। दिवाली के कामों की थकान मिटाने का एक जरिया है। 
 
घर पर श्रृंगार के साथ साथ ही आजकल ब्यूटी पॉर्लर्स में जाकर हर्बल मसाज व स्पा लेने का चलन है। पॉर्लर्स में भी इस दिन के लिऐ विशेष अरेंजमेंट्स किए जाते हैं, जैसे नए व आकर्षक ऑफर्स, हर्बल ट्रीटमेंट आदि।
 
जो महिलाएं पार्लर नहीं आ सकती हैं वे घर पर ही अपने सौंदर्य को निखार सकतीं हैं, उनके लिए कुछ ब्यूटी टिप्स इस प्रकार हैं-
 
1 ड्राय स्किन के लिए
 
जौक का आटा, दूध, सरसों के दानों का पाउडर, थोड़ी सी हल्दी और गुलाब की पत्तियां इन सबको मिक्स कर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को 10 मिनिट तक चेहरे व बॉडी पर लगाकर रखें, सूख जाने पर तेल का हाथ लेते हुए रब करें, सारा मैल निकल जाने के साथ साथ स्किन में काफी ग्लो आ जाएगा।
 
2 ऑयली स्किन के लिए
 
सूजी, दही व तुलसी के पत्तों को मिलाकर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट को 15 मिनिट के लिए चेहरे व बॉडी पर छोड़ दें, सूखने पर निकाल दें त्वचा दमक उठेगी। 
 
इस साल रूप चौदस के लिए महिलाएं रिलेक्सेशन हर्बल ट्रीटमेंट के साथ एप्पल व चॉकलेट वेक्स को प्राथमिकता दे रहीं हैं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख