Daily Horoscope
✕

न्यू ईयर के दिन खूबसूरत दिखना है, तो अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (11:23 IST)
न्यू ईयर की उत्सुकता सभी को होती है, खासतौर से लड़कियां और महिलाएं तो इस दिन क्या पहनेंगी, कैसे तैयार होंगी, कहा जाएंगी आदि बातों की तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू कर देती हैं। अगर आप भी न्यू ईयर पर अपने सभी दोस्तों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहना चाहती हैं, तो इन ब्यूटी टिप्स को अपनाएं - 
 
1. कितना भी मेकअप कर लें, जब तक आईब्रो और अपरलिप्स नहीं करवाएंगे, चेहरे साफ-सुथरा नजर नहीं आएगा। इसलिए ध्यान रखें, कि एक दो दिन पहले से ही यह काम करवा लें।
 
2. भले ही चेहरे के अंदरूनी आकर्षण के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है, लेकिन अब न्यू ईयर आने में समय कम बचा है, तो इंसटेंट निखार तो फेशियल, क्लीनअप से ही आएगा। इसलिए इन्हें करवाएं।
 
3. यदि न्यू ईयर पर अचानक कहीं बाहर डिनर का प्लान बन जाए या हो सकता हैं कि आपके पति आपको कोई ड्रेस तौहफे में दे दें। तब किसी भी तरह की ड्रेस को पहनने के लिए तैयार रहे। इसके लिए जरूरी होगा कि आप अपने पैरों को भी साफ-सुथरा और खूबसूरत रखें। यानी कि पैरों पर पैडीक्योर और वैक्स जरूर करवा लें।
 
4. इन दिनों रोजाना अलग-अलग तरह से बाल बनाने के चक्कर में बालों को नुकसान भी पहुंचता है, इसलिए इनकी केयर करें और हेयर स्पा जरूर लें। हेयर स्प्रे का प्रयोग जब भी करें, अगले दिन बालों को जरूर धोएं।
 
5. अपनी नींद जरूर पूरी करें, ताकि आपकी आंखें नए साल के स्वाग्त के दिन सूजी हुई न दिखें। नींद पूरी नहीं होने से ऊर्जा भी कम रहती है और आप खुशमिजाज नहीं रह पाती।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख