suvichar

Beauty Tips : त्वचा में ग्लो पाने के लिए इन Scrubs को जरूर करें ट्राई

Updated: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (09:57 IST)
चेहरे से ग्लो धीरे-धीरे गायब हो रहा है, तो बिलकुल घबराएं नहीं। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू स्क्रब के बारे में बता रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे की खोई हुई चमक वापस पा सकती है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं, कि आप घर में कैसे स्क्रब को तैयार कर सकती हैं। 
 
 
चीनी और नींबू
 
चीनी और नींबू- 1 चम्मच चीनी लीजिए। अब इसमें आप आधा चम्मच नींबू का रस मिला लीजिए। अब बिलकुल हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर स्क्रब करने के बाद चेहरा धो लें।
 
संतरे के छिलके का स्क्रब
 
संतरे के छिलके का स्क्रब। जी हां, संतरे के छिलके आपकी त्वचा में निखार लाने में सहायक हैं। इसके लिए बस आपको छिलके को सुखाकर पीस लेना है। अब इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। संतरे के छिलके का पाउडर अच्छे स्क्रब का काम करता है।
 
चावल के आटे का स्क्रब
 
चावल का आटा और दही इन दोनों को समान मात्रा में मिला लीजिए। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कीजिए और कुछ देर चेहरे पर रखकर साफ पानी से उसे धो लें।
 
बेकिंग सोडे का स्क्रब
 
घर पर झटपट चेहरे को चमकाना है तो 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा नींबू का रस और शहद मिलाएं। तैयार पेस्ट को त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगाएं और चेहरे को धो लें। ध्यान रहे, इस पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख