dharma sangrah
✕

Tips For Glowing Skin : कच्चे दूध से पाएं बेदाग सुंदरता

Updated: मंगलवार, 16 जून 2020 (17:05 IST)
स्वस्थ और बेदाग त्वचा खूबसूरती को कहीं ज्यादा बढ़ा देती है और इसे पाने के लिए हम न जाने कितने उपायों का सहारा लेते हैं। कहीं पार्लर का रुख करते हैं तो केमिकलयुक्त प्रोडक्ट लगाने से भी नहीं चूकते जिसका फायदा नहीं, तो नुकसान जरूर उठाना पड़ता है। यदि आप भी चाहती हैं कि आपकी स्कीन हेल्दी और बेदाग रहे, साथ ही आपके चेहरे पर भी निखार भी बना रहे तो सबसे आसान तरीका है।
 
कच्चे दूध को अपने चेहरे पर लगाना
 
जी हां, बिलकुल सही सुना आपने। कच्चे दूध को अगर आप अपनी स्कीन केयर में शामिल करते हैं तो आप अपनी त्वचा में एक जादुई अंतर देखेंगे, क्योंकि दूध शक्तिवर्धक होने के साथ-साथ सौंदर्यवर्धक भी होता है। तो आइए जानते हैं कच्चे दूध को आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने में कैसे उपयोग में ला सकती हैं?
 
क्लींजर- कच्चा दूध बेहतरीन नेचुरल क्लींजर का काम करता है। इसके लिए आप 1 कटोरी कच्चा दूध ले लें और इसे रूई के सहारे से अपने पूरे चेहरे पर लगाएं यानी कि अपने पूरे चेहरे को क्लीन करें। इसके बाद आप साफ पानी से चेहरा धो सकती हैं। ध्यान रहे, इसके बाद चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल न करें।
 
त्वचा में लाएं चमक- कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद मिला लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। यह आपके चेहरे पर चमक लाने का काम करेगा। इसका इस्तेमाल आप रोज कर सकती हैं और फर्क आपको खुद नजर आएगा।
 
बादाम और कच्चा दूध- 4 बादाम रात में भिगोकर रख दें और इसे सुबह अच्छी तरह से पीस लें जिससे कि यह बारीक पेस्ट बन जाए। अब इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। आपके चेहरे पर निखार लाने के लिए यह पेस्ट बेहतरीन है।
 
बेसन और कच्चा दूध फेसपैक- 1 चम्मच बेसन लें। अब इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें, साथ ही इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिलाएं। इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर हुए सनबर्न को कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में 2 बार जरूर करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख