sundarkand

7 दिनों के लिए 7 फैस पैक अपनाएं, चेहरे पर निखार लाएं

Updated: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (14:35 IST)
सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इस समय हमें अपनी त्वचा पर खासतौर पर ध्यान देना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं हर दिन के हिसाब से फेस पैक जिसका इस्तेमाल आप नियमित रूप से कर सकती हैं। तो आइए, जानते हैं सातों दिनों के हिसाब से किस दिन कौन-सा फेस पैक आपकी त्वचा में लाएगा निखार?
 
सोमवार : हफ्ते के पहले दिन रात के समय आप गुलाब जल, बेसन व मलाई का उबटन लगा सकती हैं। इन सभी को समान मात्रा में मिला लें। तैयार लेप को रात में सोने से पहलें चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के बाद चेहरा गुनगुने पानी से साफ कर लें।
 
मंगलवार : इस दिन आप शहद, मलाई और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर रख लें। अब अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद तैयार लेप को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। यह लेप आपके चेहरे को सॉफ्ट रखने में मदद करेगा। लेकिन ध्यान रखें कि इस लेप का इस्तेमाल रात में सोने से पहले ही करना बेहतर होता है।
 
बुधवार : इस दिन आप एलोवेरा के जेल में एक विटामिन-ई की कैप्सूल लेकर इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें। रात में सोने से पहले इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। आप चाहे तो इसे लगाकर सो भी सकती हैं।
 
गुरुवार : आप भीगे हुए बादाम को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमें दूध या मलाई मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट रखने के बाद साफ पानी से चेहरा साफ कर लें। (बादाम को रातभर भिगोकर रखें)
 
शुक्रवार : इस दिन 1 चम्मच मसूर की दाल का पॉवडर, आधा चम्मच हल्दी और मलाई इन्हें समान मात्रा में मिला लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाकर रख दें। अब सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
 
शनिवार : इस दिन शक्कर और नींबू को मिलाकर पहले अपने चेहरे पर स्क्रब कर लें। अब आप चेहरा साफ कर लें। अपने चेहरे को अच्छे से सुखाने के बाद अब मलाई और नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर फेस पैक तैयार कर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद चेहरा साफ कर लें। इसके बाद एक रूई लेकर एक बार अपने पूरे चेहरे को एक बार साफ कर लें।
 
रविवार : टमाटर का रस और बेसन तथा मलाई इन दोनों को समान मात्रा में मिलाकर फेस पैक तैयार करें। सूखने के बाद चेहरा धो लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख