suvichar

खूबसूरती चाहिए तो पढ़ें 5 टिप्स

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 26 जून 2015 (16:38 IST)
हम खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। कभी कपड़ों के जरिए, तो कभी मेकअप और तरह तरह के स्टाईल अपनाकर हम खूबसूरत दिखने में सफल तो हो जाते हैं, लेकिन यह खूबसूरती कुछ ही समय तक रहती है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी बातें, जो बनाती है, आपको अंदर से खूबसूरत -

आत्मविश्वास - खूबसूरत दिखने के लिए आप चाहें कुछ भी आजमाएं, चेहरे की चमक आत्मविश्वास से ही बढ़ती है। वैज्ञानिकों ने भी इस बात की पुष्टि‍ की है। जब भी आप किसी कार्यक्रम या समारोह में शामिल होते हैं, या फिर कोई इंटरव्यू देने जाते हैं। हर जगह आत्मविश्वास से लबरेज चेहरा आकर्षित करता है।आपका यही आकर्षक आपको सबसे बेहतर बनाता है, जिसके कारण आपके आसपास के लोग खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करने लगते हैं। कई बार आपका आत्मविश्वास आपके बिना कुछ किए ही आपको सफलता दिला देती है। 

प्रसन्न मन- मन की खुशी हमेशा चेहरे पर झलकती है, और चेहरे की चमक अपने आप बढ़ जाती है। हंसमुख चेहरा हर किसी के दिल में जगह बना लेता है, और हर कोई उसकी तरफ खुद-ब-खुद आकर्षित होने लगता है।किसी समारोह में तो यह खुशमिजाज चेहरा हर किसी के आकर्षण का केंद्र होता है। प्रसन्न मन का फायदा आपके चेहरे और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता है।प्रसन्न चेहरे की रौनक देखते ही बनती है।  


 
 
मेडिटेशन - मेडिटेशन आपके मन को एकाग्र करने के साथ-साथ आपके मन को शांत करता है, जिसका असर आपके चेहरे पर प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई देता है। मन की शांति जब, सौम्यता और धैर्य के साथ चेहरे पर उतरती है, तो आंतरिक सुंदरता बेहद आकर्षि‍त करती है। मेडिटेशन आपके हाव भाव और स्वभाव से आपको खूबसूरत बनाता है। यह आंतरिक खूबसूरती कुछ समय के लिए नहीं बल्कि हमेशा आपके साथ रहती है। 

योग-व्यायाम -  योग, व्यायाम या एक्सरसाईज, कुछ भी कह लें, लेकिन यह आपके शरीर और आत्मा, दोनों को एक साथ खूबसूरत बनाता है। आपके अंदर सकारात्मक उर्जा का संचार करता है, जो आपके चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई देता है। योग, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से प्रभावित करता है।और व्यायाम शरीर में रक्तसंचार को सुव्यवस्थित करता है, जिससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है, और विकृतियां भी दूर हो जाती है। 


 
 
फल व सब्ज‍ियां-  भोजन में तेल व मसालेदार पदार्थों के बजाए सात्विक भोजन एवं भरपूर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इसके इलावा इनमें पोषक तत्वों के साथ पानी की मात्रा भी होती है। हर तरह के फल का नियमानुसार सेवन अपके शरीर में वि‍टामिन व मिनरल्स की कमी को दूर कर शरीर को स्वस्थ खता है, और चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है। 

सकारात्मक नजरिया - आप अपने जीवन में चाहें कितने भी सफल क्यों न हों, कितने भी बेहतर क्यों न हों, वह सफलता कोई मायने नहीं रखती, जब तक आप खुद सकारात्मक न हों। सकारात्मकता का आपके व्यक्‍तित्व पर उतना ही असर पड़ता है, जितना पोषक तत्वों का शरीर पर। सकारात्मकता आपको अंदर ये खूबसूरत बनाती है। आप अपने अंदर एक रौनक महसूस करेंगे, जो आपके चेहरे पर भी दिखाई देती है।


 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!