Hanuman Chalisa

सर्दी में घर पर बनाएं नैचुरल मॉइश्चराइजर, 5 टिप्स

Updated: शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (15:20 IST)
सर्दी के दिनों में त्वचा रूखी, फटी और बेजान हो जाती है, जिसके लिए अतिरिक्त पोषण और चिकनाई की आवश्यकता होती है। इसके लिए बाजार से विशेष मॉइश्चराइजर लाने के बजाए, आप घर पर ही बना सकते हैं, नैचुरल ग्रीसी मॉइश्चराइजर। जानिए 5 कारगर उपाय - 


 
 
1 ग्लिसरीन - घर पर रखे हुए मॉइश्चराइजर में कुछ मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं और पहले से ज्यादा मॉश्चर पाएं। इसके अलावा ग्लिसरीन में गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें, इसे रात में सोने से पहले लगाएं। सुबह तक आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। 
 
2 नारियल तेल - वैसे नारियल अपने आप में एक बेहतरीन पोषण युक्त मॉश्चराइजर है, लेकिन अगर आप इसे सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहें तो तेल की कुछ मात्रा मिलाकर आप घर पर ही अपने मॉइश्चराइजर को चिकनाईयुक्त बना सकते हैं।
 
 

 

3 घरेलू वैसलीन - नारियल तेल के साथ वैक्स को पिघलाकर घर पर ही वैसलीन या जैल तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को फटने से बचाने का सरल और प्रभावी उपाय है। आप इसे लोशन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
 
4 बटर - शिया बटर या कोकोआ बटर आपके मॉइश्चराइजर को और भी पोषण युक्त और चिकनाई भरा बनाने में मददगार होगा। इसके अलावा दूध की मलाई भी बेहतर है, लेकिन इसे रात को इस्तेमाल करना ज्यादा सही होगा, ताकि त्वचा पर गंदगी न चिपके।
 
5 पेट्रालियम जैली - होंठ, कोहनी, टखने आदि पर रूखापर हटाने के लिए इसका इस्तेमाल बढ़िया विकल्प है। यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत की तरह कार्य करेगा और उसे फटने से बचाएगा।
 
 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख