ramcharitmanas

अगर दुल्हन बनने में बचे हों 1-2 महीने, तो इन 8 टिप्स को अपनाएं

Published: बुधवार, 17 अप्रैल 2019 (16:52 IST)
अगर आपकी शादी होने वाली है और दुल्हन बनने में 1-2 महीने ही बच गए हैं, तो यही सही समय जब आपको अपनी पर्सनल केयर शुरू कर देनी चाहिए। शादी के 1-2 महीने पहले से जब आप त्वचा, नाखून, बाल, खानपान आदि के प्रति ध्यान देंगी तभी आप शादी के खास मौके पर बेहतरीन दिख पाएंगी। हम आपको बता रहे हैं ऐसे 8 टिप्स जो दुल्हन बनने से पहले आपको अपनाने चाहिए -
  
1 स्क्रबिंग - स्क्रबिंग की जरूरत सिर्फ आपके चेहरे की त्वचा को ही नहीं, बल्कि शरीर को भी है। मृत त्वचा को हटाने और त्वचा को कोमल-मुलायम बनाने के लिए स्‍क्रबिंग बेहद कारगर तरीका है, जो आपको अभी से शुरु करना होगा। एक दिन छोड़कर या सप्ताह में 3 दिन इसका प्रयोग करें।
 
2 मॉइश्चराइजिंग - नॉर्मल मॉइश्चाराइजर के बजाए बॉडी बटर या फिर तेलों का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो नहाने के लिए ऑइल सोप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं, ताकि नहाने के बाद त्वचा के रूखेपन से बचा जा सके।
 
3 बॉडी पॉलिशिंग - बॉडी पॉलिशिंग के जरिए आप त्वचा की रौनक बढ़ा सकती हैं। इससे आपकी त्वचा बेजान नजर नहीं आएगी और त्वचा का आकर्षण भी बढ़ेगा। शादी के कम से कम 1 महीने पहले से इस पर ध्यान दें। किसी अच्छी ब्यूटीशियन से भी राय ले सकती हैं।
 
4 वैक्सिंग - शरीर के अनचाहे बालों से सुंदरता बाधित होती है। इसके लिए समय-समय पर वैक्स जरूर करवाएं। हाथ, पैर और अंडरआर्म्स के अलावा शरीर के अन्य हिस्सें पर भी वैक्स किया जाता है, जिसकी जानकारी आप ब्यूटीशियन से ले सकती हैं।
 
5 लिप केयर - होठों की देखभाल के लिए उन्हें सूखने से बचाएं और लिपबाम का प्रयोग करते हैं। होंठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए उनपर चुकंदर का रस व गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर लगाएं और वैसलीन, घी या मलाई का प्रयोग करें।
 
6 नींद - मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लें और देर रात तक जागने से बचें। इससे आप मानसिक शांति महसूस करने के साथ ही खुश और तनावमुक्त फील करेंगे।
 
7 खानपान - खानपान पर विशेष ध्यान दें। फल, सब्जियां, अंकुरित अनाज, जूस, दही, सूप आदि का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी खूब पिएं।
 
8 एक्सरसाइज - शरीर का वजन संतूलित रखने के लिए पैदल वॉक और एक्सरसाइज पर जरूर ध्यान दें। इससे आप रिफ्रेश और तनावमुक्त रह सकेंगे, वहीं चेहरे पर नैचुरल ग्लो आएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख