ramcharitmanas
✕

सांवली त्वचा में मिस ब्यूटीफुल लगना है? तो ये मेकअप टिप्स अपनाएं

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (11:41 IST)
खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेकअप आपकी स्किन टोन के अनुसार ही होना चाहिए। अगर किसी की त्वचा सांवली है तब भी मेकअप में सही रंगों के चुनाव से आकर्षक दिखा जा सकता है। आपको केवल यह पता होना चाहिए कि सांवली स्किन टोन पर किस तरह का मेकअप करना चाहिए, यानी कि किस शेड का फाउंडेशन, आई मेकअप, मस्कारा, ब्लशर व लिपस्टिक आदि लगाना चाहिए। आइए, जानते हैं - 
 
1 सांवली त्वचा वाली लड़कियों व महिलाओं को हमेशा अपनी स्किन टोन से 1-2 शेड गहरे व डार्क रंग का फाउंडेशन लगाना चाहिए। हल्के शेड का फाउंडेशन लगाने पर आप गोरी नहीं लगेंगी बल्कि सांवलापन और हाईलाइट हो जाएगा।
 
2 सांवली त्वचा वाली लड़कियों व महिलाओं को ऑरेंज शेड का फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए, यह आपकी स्किन को और डार्क दिखाएगा।
 
3 आई मेकअप करने पर इस टोन कि स्किन पर वॉर्म ब्राउन, चॉकलेट, सिल्वर ब्रॉन्ज या ग्रीन शेड अच्छे लगते है।  
4  सांवली त्वचा पर ब्राउन मस्कारा लगाना चाहिए क्योंकि ब्लैक मस्कारा सांवलापन को उभरकर दिखाएगा। इसी तरह से आई लाइनर भी ब्राउन ही लगाएं।
 
5 इस रंग पर वॉर्म कॉफी शेड का ब्लशर लगाएं, यह इस शेड की स्किन पर बहुत जंचता है।
 
6 सांवली त्वचा पर डार्क व हल्के डार्क रंग की लिपस्टिक अच्छी लगती है जैसे चॉकलेट ब्राउन, ब्राउनिश आदि। बहुत लाइट कलर जैसे पिंक या ऑरेंज शेड की लिपस्टिक लगाने से आप बचें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख