sawan somwar

नेल आर्ट करने का सही तरीका, जानें 5 टिप्स

Written By WD
Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (16:08 IST)
अब तक हाथों और नाखूनों की शोभा बढ़ाने के लिए सिंगल कलर नेलपेंट का प्रयोग किया जाता था, लेकिन अब नेल आर्ट के जरिए नाखूनों को अलग और आकर्षक दिखाया जा सकता है। कई तरह की नेल आर्ट डिजाइन्स अपनाकर आप हाथों और नाखूनों को खूबसूरत दिखा सकती हैं। 
 
नेल आर्ट में आप मनचाहे अलग-अलग नेल कलर्स का प्रयोग कर सकती हैं, और मनचाही डिजाइन्स को नाखूनों पर उकेर सकती हैं। इसे अपनी ड्रेस और ज्वेलरी से मैचिंग कर आप इसका आकर्षण और भी बढ़ा सकती हैं। 
 
1 नेल आर्ट के लिए सबसे पहले आपको अपने नाखूनों की सफाई, उनके आकार और उनकी कंडीशनिंग पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए अपने नाखूनों को नींबू और मीठा सोडा वाले गुनगुने पानी में डालकर रखें और कुछ देर रखने के बाद उन्हें कपड़े से पोंछकर साफ कर लें।
2 इसके बाद नाखूनों को फाइलर की सहायता से मनचाहा आकार दें, ताकि वे कुतरे हुए और बेतरतीब नजर न आएं। आप चाहें तो नाखूनों को गोल, अंडाकार, चौकोर शेप दे सकती हैं।

3 अब नाखूनों पर नेल प्राइमर लगाने के बाद बेस कोट लगाएं। ऐसा करने से नाखून सुरक्षित रहते हैं और उनमें पीलापन नहीं आता।  बेस कोट की एक परत सूखने के बाद दूसरा कोट अप्लाई करें और इसके सूखने पर किसी भी अन्य मैचिंग नेल कलर से मनचाही डिजाइन बनाएं। 

4  घर पर बारीक ब्रश की सहायता से आप डिजाइन कर सकती हैं या फिर बाजार में नेल आर्ट के लिए काफी सारे टूल्स उपलब्ध हैं जिन्हें प्रयोग करना बेहद आसान है।   
5  अतिरिक्त डेकोरेशन के लिए आप कलरफुल स्टोन, ग्लिटर आदि का प्रयोग कर सकती हैं। डिजाइन पूरी होने के बाद इसे सूखने दें और अंत में शाइनर का प्रयोग करें ताकि नाखूनों में नैचुरल चमक दिखाई दे। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख