sundarkand

Beauty Tips : आलू के फेस पैक से पाएं चेहरे के दाग- धब्बों से निजात

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (15:54 IST)
आपने कई तरह के फेस पैक लगाए होंगे लेकिन अब आलू का फेस पैक चेहरे पर आजमाएं, आपको यकीनन हैरान कर देने वाले नतीजे मिलेंगे। चेहरे के दाग-धब्बे हो, कोई निशान हो, टैनिंग हो या आंखों के नीचे बने काले घेरे, इन सभी को ठीक करने में आलू का फेस पैक आपके बहुत काम आएगा।
 
आइए, जानते हैं आलू के 3 प्रकार के फेस पैक -
 
1. आलू-अंडे का फेस पैक :
 
आधे आलू को काटकर इसका रस निकाल लें, अब इसमें अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगाकर रखें फिर साफ पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में एक-दो बार दोहराएं। इस फेस पैक से चेहरे के खुले रोमछिद्र भी बंद होने लग जाएंगे।
 
2. आलू-हल्दी का फेस पैक :
 
इसके लिए आधे आलू को पीसकर उसमें एक चुटकी हल्‍दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरा धोएं। इस फेस पैक को नियमित लगाने से आपकी त्‍वचा का रंग साफ होने लगेगा।
 
3. आलू-दूध से बना फेस पैक :
 
आधे आलू के रस में दो चम्‍मच कच्‍चा दूध मिलाएं और इस घोल को अच्‍छी तरह मिक्‍स कर लें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 20 मिनट चेहरे पर रखने के बाद धो लें। हफ्ते में दो-तीन बार इसे दोहराएं, चेहरे पर फर्क आपको साफ नजर आने लगेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख