Daily Horoscope

जानिए, 3 प्रकार के कंडीशनर में से आपके बालों को किसकी है जरूरत

Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (13:04 IST)
शैंपू आपकी स्कैल्प की सफाई के लिए बहुत जरूरी होता है। यह आपके स्कैल्प पर जमी सारी धूल-मिट्टी व गंदगी निकाल देता है, लेकिन शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह आपके बालों को जरुरी पोषण देता है। केवल शैंपू करके बाल छोड़ देने से बाल रुखे हो जाते हैं, इसके बाद कंडीशनर के इस्तेमाल से ही आपके बाल मुलायम होते हैं।
 
अब बात आती है कि आपके बालों के लिए कौनसा कंडीशनर सही रहेगा? यह निर्णय करने के लिए आपको पता होना चाहिए कि बाजार में तीन प्रकार के कंडीशनर मिलते हैं। आइए, आपको बताते हैं, इन्हीं तीन प्रकार के कंडीशनर के बारे में। कंडीशनर के प्रकार जानने के बाद आप खुद ही समझ जाएंगे कि आपके बालों को कब कौनसे कंडीशनर की जरूरत है- 
 
1. ट्रेडिशनल कंडीशनर :
यह सामान्य कंडीशनर है, जो आप रोजाना इस्तेमाल करती होंगी। इसे शैंपू के बाद केवल 4-5 मिनट तक बालों पर लगाकर रखना होता है। इसे स्कैल्प को छोड़कर लगाना होता है।
 
2. लिव इन कंडीशनर :
इस तरह के कंडीशनर दो तरह से आते हैं, क्रीम और स्प्रे के रूप में। यदि आपके बाल ज्यादा घुंघराले व घने हैं तो आपके लिए क्रीम वाला कंडीशनर सही है वरना स्प्रे वाला इस्तेमाल करें। स्प्रे वाले कंडीशनर को बालों पर स्प्रे करके छोड़ सकते हैं, इसे धोने की जरूरत नहीं होती है।
 
3. डीप कंडीशनर :
इसकी खासियत ये है कि यह बालों को पूरी तरह से डीप नरिश्मेंट देता है। इसे बालों पर लगभग 30 मिनट तक लगाकर रखना होता है, फिर इसे धो लें। यदि आपके बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो रहे हों, तब डीप कंडीशनर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

ALSO READ: शैंपू और कंडीशनर के इस्तेमाल का सही तरीका

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख