Daily Horoscope
✕

सर्दियों में कोमल त्वचा चाहिए, तो मलाई का इस्तेमाल करें

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (15:26 IST)
सर्दी के मौसम में वैसलीन, ग्लिसरीन और कोल्ड क्रीम कितनी भी लगा ले, लेकिन कुछ घंटों बाद ही त्वचा में दौबारा खिंचाव और रूखापन आना शुरू हो जाता है। ऐसा न हो इसलिए जरूरी है कि आपकी त्वचा को अंदरूनी नमी मिले। अपनी त्वचा को अंदर से नमी दे कर कोमल बनाना है तो घर पर रखी मलाई का इस्तेमाल करें। आइए, जानते हैं कि आपको किस प्रकार से त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए -  
 
1. एक चम्मच मलाई में नींबू का रस मिलाकर रोज चेहरे और होंठ पर लगाने से ये फटते नहीं हैं। 
 
2. थोड़ी-सी मलाई और एक चम्मच बेसन का उबटन साबुन का बेहतरीन विकल्प है। इससे त्वचा मुलायम होती है। 
 
3. मुल्तानी मिट्टी को पीसकर, मलाई में मिलाकर चेहरे तथा कोहनियों पर लगाने से रंग में निखार आता है। 
 
4. तीन-चार बादाम और दस-बारह देसी गुलाब की पत्तियां पीसकर, एक चम्मच मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाने से झुर्रियां और त्वचा के धब्बे दूर हो जाते हैं। 
 
5. मौसंबी या संतरे के छिलकों को पीसकर, मलाई मिलाकर उबटन लगाने से त्वचा मुलायम व साफ होती है। 
 
6. एक चम्मच मलाई में एक चम्मच सेब का रस मिलाकर, फेंटकर, हल्के हाथ से चेहरे पर मलने से कुछ ही दिनों में रंग साफ होने लगता है। 
 
7. मलाई को दवाई की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख