Daily Horoscope
✕

हिसाब से ही लें पैरासिटामोल

Written By BBC Hindi
Updated: शुक्रवार, 25 नवंबर 2011 (14:26 IST)
BBC
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि पैरासिटामोल को रोज-रोज मात्रा बढ़ाकर खाते रहना घातक हो सकता है चाहे वो बढ़ाई गई मात्रा कितनी भी छोटी क्यों ना हो। विशेषज्ञों का कहना है कि खुराक से ज्यादा गोलियां रोज खाने से हफ्तों में या फिर महीनों में इसका खतरनाक असर देखा जा सकता है।

एडिनबरा युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर शोध किया है और 161 मामलें में 'ओवरडोज' यानी ज्यादा खुराक से विपरीत परिणाम देखने को मिले। उनका कहना है कि पुराने दर्द को भगाने के लिए पैरासिटामोल ले रहे लोगो को ये पता नहीं चल सकता है कि कब खुराक ज्यादा हो गई है और लिवर यानी गुर्दे पर असर पड़ने लगा है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि जान को खतरे में डालने वाले ये लक्षण मरीजों और यहां तक कि डॉक्टरों की निगाहों से भी बच सकते हैं।

डॉक्टरों को खून की जांच से इनका पता नहीं चल सकता है क्योंकि सामान्य जांच में लक्षण तभी अधिक स्पष्ट होते हैं जब एक ही बार में दवा की ज्यादा खुराक ली जाए।

खतरनाक : रिपोर्ट इस बात का इशारा करती है कि जो लोग रोज थोड़ी-थोड़ी ज्यादा खुराक लेते हैं उनका हश्र उन लोगों से बुरा होता है जो एक ही बार में बहुत बड़ी खुराक ले लेते हैं।

इस खोज में यूनिवर्सिटी के अस्पताल में 663 मरीजों की जांच की जिनके गुर्दे खराब थे। इनमें 161 मामले ऐसे थे जिनमें पैरासिटामोल की थोड़ी ज्यादा खुराक रोज ली गई थी।

इनमें मरीज को गुर्दे और दिमाग की बीमारी की शिकायत होने की संभावना ज्यादा दिखाई दी और उन्हें डायलिसिस और सांस लेने में मदद की जरूरत भी महसूस हुई।

शोधकर्ता डॉक्टर केनेथ सिंप्सन कहते हैं, 'इन लोगों ने खुदकुशी के लिए एक बार में ढेर सारी गोलियां नहीं खाई हैं। लेकिन समय के साथ सेहत को नुकसान बढ़ता जाता है जो प्राणघातक हो सकता है।'

रॉयल फार्मास्युटिकल सोसायटी के प्रोफेसर रोजर नैग्स कहते हैं, 'अगर लोगों को दर्द होता है और पैरासिटामोल से लाभ नहीं मिलता तो उन्हें दवा की खुराक बढ़ाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। बजाय इसके उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए और दर्द जिस वजह से हो रहा है उसपर मदद लेनी चाहिए।'

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च