manglik dosh calculator
✕

सुंदर दिखिए, लेकिन खतरों से सावधान!

Written By BBC Hindi
Updated: गुरुवार, 16 फ़रवरी 2012 (18:40 IST)
BBC
नई दिल्ली में रहने वाली 60-वर्षीय विन्नी सिंह ने कुछ दिनों पहले कॉस्मेटिक सर्जरी के जरिए फेस लिफ्ट कराया है जो चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए किया जाता है। इससे पहले 45-साल की उम्र में उन्होंने पेट के इर्द-गिर्द चर्बी कम करने के लिए लाइपोसक्शन करवाया था।

जाहिर है कि इसके पीछे विन्नी की चाहत पहले से बेहतर दिखना और अपनी सुंदरता बरकरार रखना ही होगी।

उन्होंने बीबीसी को बताया, 'हां, हो सकता है कि ये फैसला करते समय मेरे अवचेतन में जरूर कहीं-न-कहीं ये बात रही होगी कि मैं सुंदर दिखना चाहती हूं, मेरी झुर्रियां न दिखें और लोग कहें कि मैं सुंदर हूं।'

पहले से बेहतर दिखने का फैसला भले ही भावनात्मक था, लेकिन इस फैसले के लिए विन्नी सिंह ने दिल से ज्यादा दिमाग की बात सुनी।

वे कहती हैं कि उन्होंने इंटरनेट पर कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में काफी छान-बीन करने और फिर एक प्रशिक्षित कॉस्मेटिक सर्जन से इसके फायदे और नुकसान का पता करने के बाद ये फैसला लिया।

लेकिन किसी भी दूसरे ऑपरेशन की ही तरह कॉस्मेटिक सर्जरी में भी खतरा होता है जिसके बारे में या तो लोगों को पता नहीं होता या फिर अक्सर सुंदर दिखने की चाह में वे इन्हें अनदेखा कर देते हैं।

दिसंबर 2011 में फ्रांस और ब्रिटेन में दोषपूर्ण ब्रेस्ट इमप्लांट या स्तन प्रतिरोपण का मामला सामने आया जिससे हजारों महिलाएं प्रभावित हुईं। इसके पीछे गैर-चिकित्सीय श्रेणी के सिलिकॉन वाले इमप्लांट का इस्तेमाल था जिसे पीआईपी नाम की फ्रांस की एक कंपनी ने बनाया था।

भारत में बढ़ता चलन : बात अगर भारत की करें, तो इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ ऐस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी नाम की संस्था के एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में पाया गया कि कॉस्मेटिक सर्जरी के मामले में वर्ष 2010 में भारत 894,700 सर्जिकल और नॉन-सर्जिकल प्रक्रियाओं के साथ दुनिया में चौथे स्थान पर था।

डॉक्टरों का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारत में ये चलन और भी बढ़ेगा। तो भारत पीआईपी जैसे घोटालों से निपटने के लिए कितना तैयार है? क्या ऑपरेशन बिगड़ने की हालत में मरीजों के पास कोई कानूनी विकल्प है?

नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सीनियर कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. अनूप धीर कहते हैं, 'भारत में कॉस्मेटिक सर्जरी के केस बिगड़ने का एक बड़ा कारण ये है कि अप्रशिक्षित लोग या डॉक्टर प्लास्टिक या कॉस्मेटिक सर्जरी कर रहे हैं। ऐसे में ऑपरेशन में कई जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। दूसरा, कॉस्मेटिक सर्जरी में मरीज का चुनाव बहुत ध्यान से करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जिसे उससे लाभ मिलेगा और वो खुश रहेगा। अगर मरीज़ को अपने आप में सबकुछ गलत या खराब लगता है, ऐसे लोगों की सर्जरी नहीं करना ही बेहतर होता है।'

सुंदर या पहले से बेहतर दिखने की चाह के कारणों के बारे में डॉ. धीर कहते हैं, 'वैसे तो भारत में आज की तारीख में आधे से अधिक लोगों के कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की मुख्य वजह शादी है, लेकिन अब ये सोच बदल रही है। ज्यादातर लोगों में तो खुद को बेहतर बनाने की चाह होती है। आज लोग सैटेलाइट टीवी देखते हैं और इंटरनेट की वजह से भी बॉडी इमेज की धारणा में बदलाव आ रहा है और लोग चाहते हैं कि उनका फिगर भी हीरो या हीरोइन की तरह हो।'

रिस्क फैक्टर : बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा इस बात को नहीं मानतीं। कुछ साल पहले अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने वाली कोएना कहती हैं, 'सुंदर दिखने की चाह व्यक्तिगत होती है। आज के जमाने में लोग ‘पर्फेक्शन’ चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि इसके लिए फिल्म स्टार जिम्मेदार हैं।'

इस बारे में उन्होंने बताया, 'हम लोग स्क्रीन पर दिखते हैं और लोग हमसे ‘पर्फेक्शन’ की उम्मीद करते हैं। उस समय मुझे कुछ निर्माता-निर्देशकों ने कहा कि अगर मैं नाक की सर्जरी करवाऊं, तो बेहतर लगूंगी। वैसे भी मेरी नाक की बांयी तरफ एक अतिरिक्त हड्डी थी और इसलिए भी मेडिकल कारणों से ये मेरे लिए जरूरी था। मुझे लगा कि अगर सर्जरी से ये चीज बेहतर हो सकती है, तो क्यों नहीं।'

जहां कोएना कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के अपने फैसले को सही ठहराती हैं, वहां वे सैद्धांतिक रूप से इसके खिलाफ हैं।

वो कहती हैं, 'मैं इसका प्रचार नहीं करूंगी और न ही लोगों को बढ़ावा दूंगी कि सिर्फ बेहतर दिखने के लिए वे ये खतरा मोल हैं क्योंकि ये एक ‘रिस्क फैक्टर’ है। आज आप सर्जरी करवाते हैं, लेकिन आपको नहीं मालूम कि पांच साल बाद आपके शरीर की क्या प्रतिक्रिया होगी।'

कानूनी विकल्प : ऑपरेशन बिगड़ने की स्थिति में मरीज के पास कानूनी विकल्प भी है। चंडीगढ़ स्थित एंटीक्लॉक एज रिवर्सल क्लिनिक में सीनियर कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. केएम कपूर का कहना है, 'भारत में स्वास्थ्य सेवाएं उपभोक्ता संरक्षण कानून के अंतर्गत आती हैं। अगर किसी मरीज को लगता है कि डॉक्टर या अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसका नुक्सान हुआ है, तो वे इस कानून के तहत अदालत जा सकता है।'

ऐसा भी देखा गया है कि कई बार लोग विज्ञापन या विशेष छूट आदि के प्रलोभन में पड़कर अप्रशिक्षित लोगों के चक्कर में फंस जाते हैं जिससे उनका नुकसान हो सकता है।

इस बारे में डॉ. कपूर कहते हैं कि इसमें सर्जरी कराने वाले व्यक्ति की भी जिम्मेदारी बनती है। वे कहते हैं, 'डॉक्टर के साथ मरीज को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए। आप जो सर्जरी कराना चाहते हैं, पहले उसके बारे में और डॉक्टर के बारे में पूरी तरह छान-बीन करनी चाहिए जो कि इंटरनेट आदि के जरिए किया जा सकता है।'

लेकिन क्या जिम्मेदारी सिर्फ़ मरीज की ही बनती है? इसमें भारतीय मेडिकल काउंसिल, एमसीआई, की क्या भूमिका है?

डॉ. अनूप धीर कहते हैं कि कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े संभावित खतरों से निपटने के लिए भारतीय मेडिकल काउंसिल के मौजूदा दिशानिर्देश काफी नहीं हैं।

उनका कहना है, 'मेडिकल काउंसिल के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक प्रशिक्षित सर्जन, बिना प्लास्टिक सर्जन लिखे भी, कोई भी सर्जरी कर सकता है। भारत में स्पेशलिस्ट रजिस्ट्रेशन की जरूरत है जैसा अमेरिका और इंग्लैंड में है जहां किसी खास क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन करने के बाद ही सर्जरी की अनुमति मिलती है। जब तक यहां ऐसा नहीं होगा, तब तक एमसीआई अप्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा बिगड़े मामलों पर नियंत्रण नहीं रख सकती।'

वहीं ऐसे मामलों से निपटने के लिए डॉ. केएम कपूर एक विशेष कानून की वकालत करते हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स