Hanuman Chalisa
✕

सिनेमा में 'असली चेहरे'

- कल्पना शर्मा

Written By BBC Hindi
Updated: गुरुवार, 5 जुलाई 2012 (15:54 IST)
FILE
सिनेमा में कभी दर्शक 70 एमएम पर आंखे फाड़े हीरो को देखता था और सोचता था काश! मैं भी ऐसा होता और एक आज का वक्त है जब फिल्म देखते हुए दर्शक सोचता है अरे! ये हीरो तो मेरे जैसा ही है।

हिंदी सिनेमा में अब चेहरों की परिभाषा बदल रही है। यहां हीरो शांघाई का जोगी परमार जैसा दिखता है जिसके दांत हर वक्त पान से सने रहते हैं और हीरोइन गैंग्स ऑफ वासेपुर की नजमा जैसी जो अपने कर्व से नहीं, बल्कि अपनी नर्व तड़काने वाली बातों और अदाओं के लिए पहचानी जा रही है।

अहम बात ये है कि ग्लैमरस चेहरों के साथ-साथ ये साधारण चेहरे फिट है और हिट भी है। कमर्शियल हिंदी सिनेमा में ग्लैमरस लुक्स का हमेशा ही बोलबाला रहा है, पर समानांतर सिनेमा ने ऐसे चेहरे दिखाए जो भीड़ से अलग नहीं, भीड़ का हिस्सा लगे। फिर वो अर्ध सत्य के ईमानदार पुलिस अफसर अनंत वालेणकर के रोल में ओमपुरी हो या फिर मिर्च मसाला की सोनबाई के रोल में स्मिता पाटिल। समांतर सिनेमा ने कला भी दी और कलाकार भी पर पैसा कमाने में कामयाबी हाथ नहीं लगी।

पानसिंह तोमर के निर्देशक और बैंडिट क्वीन में कास्टिंग डायरेक्टर रहे तिग्मांशु धूलिया कहते हैं कि बात कास्टिंग की नहीं है, बात ये है कि कौन लोग है जो साधारण चेहरों को लेकर ऐसी लीक से हटकर फिल्में बना रहे हैं और साथ में पैसा भी कमा रहे हैं।

पीपली लाइव और कहानी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, गैंग्स ऑफ वासेपुर के पहले भाग में फैजल के रोल में नजर आए थे। अपने शुरुआती अनुभव बांटते हुए नवाज कहते हैं कि लोग मेरी तस्वीर देखकर मुझे बुला लेते थे, क्योंकि तस्वीर को तो फोटोशॉप से गोरा किया जा सकता है, पर जब मैं ऑफिस पहुंचता था तो लोग कहते थे, अरे ये तो काला है और हाइट भी कम है इसकी। और इस तरह वो मुझे रिजेक्ट कर देते थे। कभी-कभी ऐसा लगता था कि हाई हिल्स के जूते पहनने लगूं या इस स्किन को चीर के थोड़ा-सा गोरा कर लूं।

हाल ही में आई फिल्म शांघाई के निर्देशक दिबाकर बनर्जी कहते हैं कि हमारे देश में बहुत टैलेंटेड कलाकार हैं गावं में, छोटे शहरों में, नाटकों में, जिनको पाउडर, गोरे रंग, गोरी चमड़ी, सिक्स पैक्स वाले के सामने नजरअंदाज कर दिया जाता है, पर कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जिनको कहने के लिए एकदम मिट्टी से जुड़े किरदार चाहिए होते हैं, जिन्होंने दुनिया देखी हो और जो साथ ही अच्छे एक्टर भी हो। एक स्टार और एक एक्टर में फर्क होता है, स्टार अपने आपको ही फिल्म में दिखाता है, लेकिन एक्टर किरदार में घुस जाता है।

पर सवाल ये भी है कि इस बिना मेकअप और बिना चकाचौंध वाले कलाकार को दर्शक की हरी झंडी मिल रही है या नहीं।गैंग्स ऑफ वासेपुर में नजमा का रोल निभाने वाली ऋचा चड्डा कहती हैं कि अब लोग हर तरह के कलाकारों को स्वीकार कर रहे हैं। मैं कोई स्टार किड तो नहीं हूं पर फिर भी मुझे गैंग्स में इतना जरूरी रोल मिला और लोगों को मैं पसंद भी आ रही हूं। मैं अपने स्पॉट बॉय के लिए टिकट लेने गई तो लोगों ने कहा टिकट बाद में लेना पहले ऑटोग्राफ दो।

नवाज कहते हैं कि दर्शक को मुझ जैसे आदमी को स्वीकार करने में वक्त लगता है। वो सोचता है ये तो मेरे जैसा ही है ये हीरो कैसे बन सकता है, पर एक बार जब वो स्वीकार कर लेता है तो यही चेहरा उसके लिए एक प्रेरणा बन जाता है। वो सोचता है जब ये सफल हो सकता है तो मैं भी अपने क्षेत्र में सफल हो सकता हूं।

अच्छी बात ये है कि सिर्फ मुख्य भूमिका में ही नहीं, फिल्म के छोटे-छोटे किरदारों के चयन में भी कास्टिंग का ख़्याल रखा जा रहा है। फिल्म शांघाई के कास्टिंग डायरेक्टर अतुल मोंगिया कहते हैं कि पहले फिल्मकार जाना पहचाना चेहरा लेना पसंद करते थे, पर कास्टिंग डायरेक्टर के आने से ये चीज बदली है। हम तो छोटे से छोटे किरदार के लिए भी ऑडिशन करते हैं ताकि सीन और बेहतर बनें।

शांघाई का उदाहरण देते हुए अतुल बताते हैं कि हमने कई ऑडिशन लिए, कई ऐसे लोगों को फिल्म में लिया जो एक्टर थे ही नहीं। यहां तक की एक चेहरा जो हमने चुना था वो असल में भी एक राजनितिक पार्टी का लीडर है।

तो क्या ये चेहरे, सिनेमा का चेहरा भी बदल रहे है? तिग्मांशु की माने तो जब थ्री इडियट्स या मुन्नाभाई जैसी फिल्में आम चेहरों के साथ बनाई जाएं, तब लगेगा कि वाकई में कमर्शियल सिनेमा बदल रहा है। तब तक कहीं जाइएगा नहीं, तमाशा अभी खत्म नहीं हुआ।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च