Daily Horoscope
✕

सबसे छोटे ग्रह की तलाश

Written By BBC Hindi
Published: मंगलवार, 3 जून 2008 (21:27 IST)
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक नया ग्रह तलाश किया है, जो हमारे सौर मंडल का नहीं है और बाकी ग्रहों के मुकाबले काफी छोटा भी है। नया ग्रह एक साधारण तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो उसके आकार से मात्र तीन गुना बड़ा है।

पृथ्वी से भी कम द्रव्यमान के इस ग्रह के मिलने को नक्षत्रों की खोज में काफी
BBC
महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि शोधार्थी किसी ऐसी दूसरी दुनिया की खोज कर रहे हैं, जहाँ जीवन संभव हो। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है जिसका खुद का द्रव्यमान बहुत कम है। ऐसे में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक बेकार हो चुका ग्रह हो सकता है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने यह नई दुनिया ‘ग्रेविटेशनल माइक्रोलेंसिंग’ नामक तकनीक की मदद से खोजी।

कुछ शोधार्थियों ने सलाह दी कि इस ग्रह का वातावरण घना हो सकता है और यहाँ तक विचार किया गया कि इसकी सतह पर एक समुद्र भी हो सकता है।

नासा का पूर्वनियोजित जेम्स वैब स्पेस टेलिस्कोप जो 2013 में शुरू होगा, सूर्य के क्षेत्र में कम द्रव्यमान के तारों की परिक्रमा करने वाले ग्रहों पर जीवन की संभावनाओं के बारे में पता लगा पाएगा।

जीवन की संभावना : यूनिवर्सिटी ऑफ नोत्रदम के प्रमुख लेखक डेविड बैनेट कहते हैं कि इससे पृथ्वी जैसे कम द्रव्यमान के ग्रहों को माइक्रोलेंसिंग विधि से खोजने का रास्ता खुल गया है। इससे उन खगोलशास्त्रियों को बढ़ावा मिलेगा जो बहुत कम द्रव्यमान के तारों की परिक्रमा कर रहे ग्रहों पर जीवन की संभावना तलाश रहे हैं।

मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के सह-लेखक निकोलस रैटेनबरी ने बीबीसी से कहा कि हमारा विचार है कि इस ग्रह का वातावरण काफी घना हो सकता है। यह वातावरण एक बड़े कंबल की तरह से काम करता है और ग्रह को गर्म बनाए रखता है।

निकोलस रैटेनबरी के अनुसार यही वजह है कि यद्यपि इसके जीवनदायी तारे से इसे गर्म रखने के लिए भले ही काफी कम ऊर्जा मिल रही हो, लेकिन इसमें खुद को गर्म रखने के लिए आंतरिक गर्माहट है, जो इसकी सतह को गर्म रखती है।

रैटेनबरी ने कहा कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ग्रह की सतह पर एक समुद्र हो सकता है और यह जानना काफी रुचिकर है कि वहाँ भी वैसा ही हो सकता है, जहाँ हम जीवन की संभावना पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि यह एक ऐसा गुण है, जो ऐसे स्थानों पर होना चाहिए, जहाँ जीवन हो।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स