रविवार, 27 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार
  6. मलेशिया में ''अल्लाह बाइबल'' पर रोक
Written By BBC Hindi

मलेशिया में 'अल्लाह बाइबल' पर रोक

मलेशिया सरकार
मलेशिया की सरकार ने ऐसी दस हजार बाइबल को जारी करने से मना कर दिया है, जिनमें अल्लाह शब्द का प्रयोग किया गया है।

BBC
सरकार में मुस्लिम लोग ज्यादा हैं। मलेशिया की सरकार का कहना है कि अल्लाह शब्द इस्लामिक है और अगर बाइबल में इसका प्रयोग होता है, तो मुस्लिम समुदाय नाराज हो सकता है।

रोमन कैथलिक चर्च इस प्रतिबंध को अदालत में चुनौती दे रहा है। मलेशिया में धर्म बेहद संवेदनशील मु्द्दा है। वहाँ दो-तिहाई जनसंख्या मुसलमान है।

अल्पसंख्यक समुदाय का आरोप है कि सरकार उनके अधिकारों को नजरअंदाज कर रही है। मार्च में भी मलेशिया सरकार ने इस तरह के बाइबल की पाँच हजार प्रतियाँ जब्त की थी जो इंडोनेशिया से लाई गईं थी।

चर्च के अधिकारियों का कहना है, 'अल्लाह शब्द मूलत: अरबी भाषा का है। मलेशिया के लोग सदियों से इसका इस्तेमाल भगवान को संबोधन के लिए करते आए हैं। इस्लाम के आने से पहले ही अरबी बोलने वाले ईसाई अल्लाह शब्द का प्रयोग करते रहे हैं।'

क्रिश्चियन फेडरेशन ऑफ मलेशिया का कहना है कि अगर लोग उस भाषा में बाइबल नहीं पढ़ सकते जो भाषा वे बोलते हैं, तो धार्मिक आजादी का कोई मतलब नहीं है।