Hanuman Chalisa
✕

मच्छर हो रहे हैं खत्म...

Written By BBC Hindi
Updated: मंगलवार, 30 अगस्त 2011 (14:08 IST)
BBC
अफ्रीका के कुछ हिस्सों से मलेरिया फैलाने वाले मच्छर गायब होते जा रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसके कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। आकड़ों के अनुसार मच्छरदानी के बढ़ते प्रयोग के कारण अफ्रीका के कई देशों में मलेरिया के रोगियों में काफी कमी हुई है।

हालांकि मलेरिया जर्नल में लिखे गए शोध पत्र में शोधकर्ताओं ने कहा है कि अफ्रीका के उन हिस्सों से भी मच्छर गायब हो रहे हैं जहां मलेरिया नियंत्रण के कोई बहुत अधिक उपाय नहीं किए गए हैं।

अभी इस बात को लेकर कोई पक्की राय नहीं बन पाई है कि जो मच्छर गायब हो रहे हैं वो फिर से जबर्दस्त ताकत से लौटेंगे या नहीं। तंजानिया, एरीट्रिया, रवांडा, केन्या और जांबिया से मिले आंकड़ों के अनुसार इन देशों में मलेरिया के रोगियों की संख्या में भारी कमी आई है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये मलेरिया नियंत्रण के उपायों का परिणाम है, लेकिन डेनमार्क और तंजानिया के वैज्ञानिकों का कहना है कि ये पूरी कहानी नहीं है। वैज्ञानिकों की यह टीम पिछले दस वर्षों से तंजानिया में मच्छरों को पकड़ रही हैं और उनका अध्ययन कर रही हैं।

इस टीम ने 2004 में 5000 मच्छर पकड़े थे जबकि 2009 में ये टीम सिर्फ 14 मच्छर पकड़ पाई। कमाल की बात ये है कि ये मच्छर ऐसे गांवों में पकड़े गए हैं जहां मच्छरदानी का इस्तेमाल नहीं होता है।

कुछ वैज्ञानिक इसके पीछे जलवायु परिवर्तन को कारण मान रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीका में बारिश के समय में परिवर्तन हुआ है। कभी बारिश पहले हो रही है तो कभी बाद में। वैज्ञानिक कहते हैं कि इससे मच्छरों के पैदा होने और बढ़ने की प्राकृतिक प्रणाली प्रभावित हो रही है।

हालांकि शोधकर्ता टीम के मुख्य शोधकर्ता कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के डैन मेयरोविस्च कहते हैं कि वो इस बात से संतुष्ट नहीं हैं कि सिर्फ जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसा हो रहा है।

वो कहते हैं, ‘यह बारिश के बदलते पैटर्न के कारण हो सकता है, लेकिन ये केवल एक कारण होगा। यह इस बात को ठीक से नहीं बता पा रहा है कि कैसे कुछ इलाकों से मच्छर पूरी तरह गायब हो गए हैं। हो सकता है मच्छरों में कोई बीमारी हो। कोई वायरस हो। हो सकता है कि इन समुदायों के वातावरण में ऐसा कोई बदलाव हुआ है जो मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाए और खत्म हो गए।’

प्रोफेसर डैन कहते हैं कि इन इलाकों में मलेरिया का एक भी मामला नहीं बचा है जिसके कारण मलेरिया की दवाईयों के परीक्षण की भी समस्या आ रही है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च