dharma sangrah
✕

मंदिर का खजाना कितना बड़ा?

- सौतिक बिश्वास

Written By BBC Hindi
Updated: शनिवार, 9 जुलाई 2011 (15:47 IST)
BBC
केरल के श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर इन दिनों अंतरराष्ट्रीय खबरों में छाया हुआ है क्योंकि यहां बरसों से छिपी अकूत संपदा का पता चला है। केरल में त्रावणकोर के राजा इस मंदिर के मालिक रहे।

उनका इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। भारत की आजादी से केवल एक साल पहले पांच सौ से ज्यादा राज्यों ने गदर का परचम उठाया। ये सभी राज्य आजादी की मांग कर रहे थे।

लेकिन आखिरकार त्रावणकोर रियासत ने भारत में शामिल होने का फैसला कर लिया। भारतीय संघ में शामिल होने के बावजूद उनका 16वीं शताब्दी के श्रीपद्मनाभास्वामी मंदिर पर अधिकार बना रहा।

अटकलबाजी : कई लोग इस बात से आश्चर्यचकित नहीं हो रहे हैं कि शाही परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में मंदिर के एक श्रद्धालु की उस अर्जी को चुनौती दी है कि इस मंदिर की देखभाल अब सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए क्योंकि पूर्व शाही परिवार मंदिर के खजाने की देखभाल करने में अक्षम हैं।

इस अर्जी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर के खजाने का हिसाब करने का आदेश दिया और उसके बाद से ही अटकलबाजियां शुरू हो गईं।

मीडिया में कई तरह की चर्चा गर्म होने लगी। अटकलें लगने लगीं कि मंदिर के छह तहखानों में कितनी संपत्ति है। यहां बेहद पुराने सोने की जंजीरें, हीरे-जवाहरात और कीमती पत्थर रखे होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इस संपत्ति की कीमत पैसे में नहीं आंकी जा सकती। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां सोने से भरी 450 हांडियां, 2,000 रूबी और जड़ाऊ मुकुट, सोने की 400 कुर्सियां और एक मूर्ति जिसमें 1,000 हीरे जड़े हुए हैं।

इनकी कीमत बीस अरब डॉलर बताई जा रही है जो कि भारत का शिक्षा बजट जितना है। पर सच्चाई ये है कि ये सब अटकलबाजी ही है। जो लोग इसकी कीमत लगाने गए थे, उन्हें अपना आकलन कोर्ट में देना है।

फिर भी ये साफ है कि भारत के कई धनी मंदिरों की तरह, श्रीपद्मनाभास्वामी मंदिर के पास काफी धन है।

इतिहास के आइने में : एक इतिहासकार के अनुसार ये धन ‘कर, तोहफो, रिश्वत और जीते गए राज्यों से लूटे गए पैसों’ का हिस्सा है। 1931 में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार उस समय चीजों की सूची बनाने के लिए कम से कम एक तहखाने को खोला गया था।

खोलने की पूरी प्रक्रिया भी काफी नाटकीय थी। जंक खाए तालों को तोड़ने में ढाई घंटे लगे थे। एक एम्बुलेंस को बाहर खड़ा किया गया था ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटा जा सके।

फ्लडलाईट और टार्च से पूरी जगह रोशन थी। उस वक्त अधिकारियों ने कांसे के बने चार बक्सों का जिक्र किया है जिनमें पुराने सिक्के भरे हुए थे।

उन्होंने एक गोदाम जैसी जगह का जिक्र भी किया है जो सोने और चांदी के सिक्कों से भरा हुआ था। इसके अलावा सोने की हांडी और छ खानों वाले एक लकड़ी के बक्से की बात भी कही गई है जो कि हीरे जवाहरात से भरा हुआ था।

इतिहासकार एम जी साई सी भूषण ने मंदिर के इतिहास पर एक किताब लिखी है। उनका कहना है मंदिर में इतना धन रखा जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। अब बहस का मुद्दा ये है कि आखिर मंदिर का इतना पैसा किसका है।

कुछ लोग कहते हैं कि ये सारा पैसा आम लोगों का है और इसका इस्तेमाल उनकी भलाई के लिए खर्च किया जाना चाहिए।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च