Daily Horoscope
✕

बिजली चोरी के खिलाफ फतवा

Written By BBC Hindi
Published: मंगलवार, 14 जुलाई 2009 (17:21 IST)
पाकिस्तान में 12 वरिष्ठ मुस्लिम विद्वानों ने बिजली की चोरी को अपराध बताते हुए इसके ख िल ा फ फतवा जारी किया है। कराची इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (केईएससी) ने बिजली की चोरी की घटनाओं से तंग आकर उलेमा का सहारा लिया।

BBC
कंपनी के एक आकलन के मुताबिक बिजली चोरी से उसे एक अरब रुपए का घाटा हो रहा था। कंपनी का कहना था कि लोगों को ये समझना चाहिए कि किसी भी चीज की चोरी की तरह बिजली चुराना भी गैर कानूनी और अनैतिक है।

कराची में कई लोग घर के पास से गुजर रहे बिजली की लाइन से अवैध तरीके से अपने घरों में बिजली आपूर्ति करते हैं या फिर अपने मीटर से छेड़छाड़ करते हैं। इससे बिजली देने वाली कंपनी को राजस्व का घाटा होता है।

अब 12 वरिष्ठ मुस्लिम विद्वानों ने एक साथ इस्लामी कानून शरिया का हवाला का देते हुए कहा है कि किसी भी चीज का बगैर अनुमति इस्तेमाल करना या उससे फायदा उठाना चोरी है, जो पाप की श्रेणी में आता है। उनका कहना है कि चोरों के खिलाफ कानूनी कदम उठाना इस्लाम के मुताबिक जायज है।

यही नहीं इन विद्वानों ने लोगों से कहा है कि उन्होंने जितनी बिजली चुराई है, उसकी भरपाई के लिए वे उचित रकम अदा करें। कंपनी के पास बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ़ जुर्माना लगाने का अधिकार पहले से ही है।

पाकिस्तान का अधिकतर हिस्सा बिजली की कमी से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण माँग में वृद्धि, बुनियादी संरचना में निवेश की कमी और बिजली की चोरी है।

कराची की आबादी लगभग डेढ़ करोड़ है और इसे पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। पिछले शनिवार को शहर में बिजली आपूर्ति ठप होने के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए थे।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च