Hanuman Chalisa
✕

बिग बी का निराला अंदाज

Written By BBC Hindi
Updated: सोमवार, 21 जनवरी 2008 (22:24 IST)
BBCBBC
बिग बी का अंदाज औरों से वाकई निराला है। वो कोई भी काम करते हैं तो सबकी निगाहें बरबस उनकी तरफ़ उठ जाती हैं। इस बार मामला है दो बच्चियों का। पटना की दो बच्चियों को उनके घर वालों ने जब बेसहारा छोड़ दिया तो कई टीवी चैनलों पर इस खबर की चर्चा हुई।

इस खबर को देखकर बड़े मियाँ इतने द्रवित हुए कि उन्होंने झटपट फैसला किया कि वो उन दोनों बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई और रहन-सहन का पूरा खर्च खुद वहन करेंगे। सच, बिग बी की इस अदा पर तो कोई भी फिदा हो सकता है।

सुष्मिता का पेशेवर अंदाज : बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की अभिनय क्षमता ही उनकी एकमात्र पहचान नहीं है। दरअसल, इस पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी का पेशेवर अंदाज भी इन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है।

हाल ही में सुष्मिता ने निर्माता विजय गिलानी की अगली फिल्म के लिए ली गई अग्रिम राशि को लौटा दिया है। उन्होंने निर्धारित समय पर फिल्म की पटकथा नहीं मिलने और भूमिका बदल दिए जाने के कारण धन वापस कर दिया।

BBCBBC
पिछले साल अगस्त में कहानी सुनने के बाद उन्होंने फिल्म करने का निर्णय लिया था। इसके अगले माह जब उन्हें कुल मेहनताना एक करोड़ 25 लाख का कुछ हिस्सा अग्रिम भुगतान के रूप में दिया गया तो यह तय हुआ कि उन्हें नवंबर में फिल्म की पटकथा मुहैया करा दी जाएगी।

लेकिन पटकथा की बजाय उन्हें कुछ पेपर भेजे गए जिसमें केवल उनकी भूमिका के बारे में बताया गया था। निर्देशक द्वारा भेजे गए पेपर देखने के बाद वह काफी परेशान हो गई। आखिर में उन्होंने फिल्म से बाहर निकलने का ही फैसला कर लिया। सच में औरों से जुदा अंदाज है सुष्मिता का।

जॉन बनेंगे पर्वतारोही : जॉन अब्राहम भले ही जिस्म और धूम के बाद कुछ खास कमाल न दिखा पाए हों लेकिन बेचारे मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ते। अपनी फिल्म 'दन दना दन गोल' के लिए उन्होंने जमकर फुटबॉल का अभ्यास किया, लेकिन उनकी ये मेहनत बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई।

' दन दना दन गोल' में फुटबॉल खिलाड़ी की भूमिका निभाने वाले जॉन सोहन शाह की अगली फिल्म में पर्वतारोही की भूमिका निभा रहे हैं।

इसीलिए आजकल वो पर्वतारोहण कर रहे हैं। भैया जॉन, परफेक्शनिस्ट बनना अच्छी बात है, लेकिन अगर थोड़ी-सी मेहनत आप अपनी अभिनय क्षमता को निखारने में कर लो तो दर्शक अपने आप खुश हो जाएँगे।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च