kalsarpa dosh calculator
✕

नीदरलैंड भी पीक से परेशान

Written By BBC Hindi
Published: गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (20:16 IST)
BBC
अगर आपको लगता है कि पान और गुटखे की पीक सिर्फ भारत के लिए एक समस्या है तो ऐसा नहीं है। नीदरलैंड ने पान की ही तरह के एक खाद्य पदार्थ ‘खाट’ से सार्वजनिक जगहों पर हो रही गंदगी और परेशानी से निपटने के लिए इस पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है।

‘खाट’ हरी पत्तियों के रूप में पाया जाने वाला एक हल्का नशीला पदार्थ है, जिसे चबाने पर पत्तियों से निकलने वाला रस मादक होता है।

बीबीसी संवाददाता ऐना होलिगन के मुताबिक नीदरलैंड में पारंपरिक रूप से मादक पदार्थों के इस्तेमाल पर कोई खास रोकटोक नहीं लेकिन ‘खाट’ की पीक से होने वाली गंदगी, इसे खाने के बाद हल्के सुरूर के चलते हुड़दंग करते लोगों और इसके चिकित्सीय नुकसान को देखते हुए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

चिकित्सकों के मुताबिक लंबे समय तक ‘खाट’ का उपयोग व्यक्ति में मानसिक विकार और पागलपन के लक्षण पैदा कर सकता है।

नीदरलैंड के मूल निवासियों के बजाय बड़ी संख्या में सोमालिया, इथियोपिया, कीनिया और यमन से आए लोग ‘खाट’ के शौकीन हैं। ये लोग नीदरलैंड की मेहनतकश जनसंख्या का हिस्सा हैं और आमतौर पर दिहाड़ी मजदूर, टैक्सी ड्राइवर या खेतों में काम करने वाले श्रमिक हैं।

‘कृपया यहां न थूकें’
खाट के शौकीन दिन के ज्यादातर समय इसे चबाते हैं। कुछ उसी तरह जिस तरह भारत में लोग खैनी यानी तंबाकू, पान मसालों और पान के शौकीन हैं।

नीदरलैंड सरकार की ओर से लगाए गए इस प्रतिबंध के बाद अब ‘खाट’ को खरीदने और इसके सेवन के लिए लोगों को आसपास के उन देशों में जाना होगा जहां यह पदार्थ कानूनी रुप से खरीदा जा सकता है।

सरकारी अनुमान के मुताबिक नीदरलैंड में पिछले साल एक करोड़ आठ लाख डॉलर का ‘खाट’ लाया गया। नीदरलैंड में आयात किए जाने वाले ‘खाट’ को इसके बाद बढ़ी कीमतों के साथ यूरोपीय देशों तक पहुंचाया जाता है।

भारत में भी ‘खाट’ की तरह पान, खैनी और गुटखे जैसे मादक पदार्थों से निकलने वाली पीक सरकारी दफ्तरों, सड़कों और शौचालयों के आसपास गंदगी की जड़ है।

सड़कों और दीवारों पर लगी ‘कृपया यहां न थूकें’ की विनम्र तख्तियां भी जब लोगों को रोकने में कारगर नहीं होतीं तब अक्सर दीवारों और कोनों पर भगवान की छवियों का सहारा लिया जाता है।

दिल्ली की मेट्रो रेल में तो थूकने से रोकने के लिए दो सौ रुपए का अर्थदंड भी वसूलना शुरु किया गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स