Daily Horoscope
✕

नहीं रहे एंथनी गोंजाल्विस

Written By BBC Hindi
Published: शुक्रवार, 20 जनवरी 2012 (15:55 IST)
BBC
अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया और किशोर कुमार का गाया गीत ‘माइ नेम इज एंथनी गोन्जाल्विस’ तो कई लोगों ने देखा ही होगा।

इस गाने के पीछे की प्रेरणा रहे संगीतकार एंथनी गोंजाल्विस का गोवा में निधन हो गया। वो 84 साल के थे। उनकी मृत्यु न्यूमोनिया के कारण हुई।

बहुत कम लोगों को मालूम है कि संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने फिल्म अमर अकबर एंथनी के इस मशहूर गीत ‘माइ नेम इज एंथनी गोजाल्विस’ को उन्हीं को समर्पित करते हुए संगीतबद्ध किया था।

एंथनी गोंजाल्विस मशहूर संगीत निर्देशक आरडी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल के गुरू थे।

वो म्यूजिक अरेंजर थे और उन्होंने 1950 और 1960 के दशक की कई मशहूर फिल्मों के संगीत में योगदान दिया जिनमें महल, नया दौर और दिल-लगी उल्लेखनीय हैं।

BBC
उनकी गिनती अपने ज़माने के बेहद मशहूर वायलिन वादकों में होती थी और उन्होंने संगीतकार एसडी बर्मन के साथ काफी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने संगीतकार अनिल बिस्वास, गुलाम हैदर, सलिल चौधरी और मदन मोहन के साथ भी काम किया।

ज्योति कलश झलके, 'प्यासा' के हम आपकी आंखों में और 'महल' के आएगा आने वाले जैसे गीतों में उन्होंने म्यूजिक अरेंजर की भूमिका निभाई। ये गाने खासे मशहूर रहे।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च