dharma sangrah
✕

'दिल्ली में सफर दुखदायी'

- दिव्या आर्य (दिल्ली)

Written By BBC Hindi
Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2011 (14:58 IST)
BBC
दुनिया के 20 शहरों में किए एक ताजा सर्वेक्षण में पाया गया है कि भारत की राजधानी दिल्ली में सफर करना बेहद दुखदायी है। आईबीएम कंपनी द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में सफर के लिहाज से दिल्ली को सातवां सबसे बुरा शहर बताया गया है।

सर्वेक्षण में सबसे बुरा शहर मैक्सिको सिटी, फिर चीन के शेनजेन और बीजिंग, उसके बाद अफ्रीका के नैरोबी और जोहानसबर्ग और फिर भारत के बंगलोर और दिल्ली हैं।

चौड़ी सड़कों, बड़े फ्लाई ओवरों और मेट्रो रेल की सुविधाओं वाली राजधानी दिल्ली के, इस फेहरिस्त में इतने ऊंचे पायदान पर होने की वजह जानकार खराब तरीके से बनाई गई योजनाएं बताते हैं।

दिल्ली में और जगह नहीं : देश के सबसे विकसित शहर दिल्ली में दूसरे बड़े शहरों, मुंबई और चेन्नई के मुकाबले बेहद चौड़ी सड़के हैं और राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन की बदौलत कई फ्लाईओवर और अंडर पास भी बने हैं।

लेकिन परिवहन से जुड़े मुद्दों पर शोध करने और सरकार को सलाह देने वाली संस्था इंडियन फाउंडेशन ऑफ ट्रान्सपोर्ट रिसर्च एन्ड ट्रेनिंग के संयोजक एसपी सिंह कहते हैं कि अब दिल्ली में और जगह नहीं है।

सिंह के अनुसार, 'दिल्ली में कारों की संख्या सड़कों की चौड़ाई को नजर अंदाज कर बढ़ती चली गई है, अब घरों के बाहर पार्किंग की जगह नहीं है और एक ही जगह जाने के लिए चार लोग अपनी अलग-अलग कारें ले जाते हैं, इन सब पर अंकुश लगाना होगा।'

निजी वाहनों की बढ़ती संख्या से बढ़ी ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए ही दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के प्रयास शुरू किए थे। इनमें प्रमुख था शहर के अलग-अलग इलाकों को मेट्रो रेल और बसों के लिए विशेष रास्तों (बीआरटी कॉरिडोर) के जरिए जोड़ना, लेकिन सड़कों पर चलना अब भी परेशानी का सबब बना हुआ है।

शहरों के निर्माण पर तकनीकी शिक्षा देने वाले स्कूल ऑफ प्लानिंग एन्ड आर्किटेक्चर के निदेशक एके शर्मा कहते हैं कि इसकी वजह अलग-अलग परिवहन के बीच तालमेल की कमी है।

शर्मा कहते हैं, 'मेट्रो रेल सब जगह नहीं पहुंचती और जहाँ है वहां फीडर वाहनों की सुविधा पूरी नहीं है, बसों की हालत खस्ता है और कम शोध के साथ लाया गया बीआरटी कॉरिडोर एक सफल परीक्षण नहीं साबित हुआ।'

कड़वे अनुभव : दिल्ली वालों की मानें तो अपने वाहन पर हों या ऑटो पर, बस से या मेट्रो से चलें, देश की राजधानी में सफर करना सुखद नहीं दुखद अनुभव है।

कनॉट प्लेस में काम करने वाले मनसिमरन सिंह कहते हैं, 'दिल्ली में सफर करना तो अत्याचार जैसा है, दो-तीन किलोमीटर पार करने में ही आधा-पौना घंटा लग जाता है।'

मेट्रो में सफर करने वाली दीक्षा कहती हैं, 'मेट्रो अगर थोड़ी भी देरी से चले तो ऐसी भीड़ हो जाती है, महिलाओं के डिब्बे में भी भेड़-बकरियों जैसे दबकर बहुत बुरा लगता है।'

लेकिन परिवहन तंत्र के बुनियादी ढांचे की खामियों से परेशानी शारीरिक ही नहीं मानसिक भी होती है। आईबीएम के सर्वेक्षण के मुताबिक घर से दफ़्तर या स्कूल-कॉलेज का सफर अगर परेशानी भरा हो तो इससे झल्लाहट और गुस्से की प्रवृति को बढ़ावा मिलता है।

पिछले महीनों में दिल्ली में ट्रैफिक में रास्ता नहीं दिए जाने पर पिस्तौल से गोलियां चलाने, बद्तमीजी करने या मारपीट करने की वारदातें आम होती जा रही हैं। हालांकि आईएफटीआरटी के संयोजक एसपी सिंह का कहना है कि ये बदलते समाज का आईना ही है। हमारी बेसब्री, काम का दबाव और बदलते मूल्य ही सड़क पर हमें आपे से बाहर कर देते हैं।

लेकिन बड़े शहरों में बेहतर आयाम की तलाश में बढ़ती जनसंख्या का अगर यही बदलता परिवेश है तो इसके मुताबिक नए नियम, योजनाओं और कायदों के बारे में सोचना अब बेहद जरूरी होगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च