Daily Horoscope
✕

दस लाख की टोपी

Written By BBC Hindi
Published: बुधवार, 18 मई 2011 (19:32 IST)
BBC
अगर आप ब्रितानी राजकुमारी बिट्रेस की अजूबी टोपी खरीदना चाहते हैं तो आपको दस लाख रुपयों से ज्यादा खर्च करना होगा।

किसी ने इस शाही टोपी की तुलना टॉयलेट सीट से की थी, किसी न सांप से और किसी ने किसी और अजूबी चीज से, लेकिन अब ये टोपी लाखों में बिक रही है।

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडल्टन की शादी में राजकुमारी बिट्रेस ने जो टोपी पहनी थी, वो अब ई-बे पर नीलाम हो रही है।

आगामी 22 मई को बंद होने वाली इस नीलामी में इस टोपी के लिए अब तक दस लाख रुपयों से ऊपर की बोली लग चुकी है। फिलिप ट्रेसी ने ये टोपी डिज़ाइन की थी। ये टोपी शादी के समय से बहुत ज्यादा चर्चा में आ गई थी।

अब ये टोपी इतनी चर्चित हो गई है कि फेसबुक पर इसका अपना एक अलग से पेज है। इसकी नीलामी से आने वाला पैसा यूनिसेफ और चिल्ड्रन इन क्राइसिस नामक सहायता संस्थाओं के दिया जाएगा।

मदद : ऑस्ट्रेलियाई बच्चों के टीवी पर काम करने वाले समूह 'द विग्ल्स' ने इस टोपी के लिए करीब 10.28 लाख रुपयों की बोली लगाई थी, लेकिन अब उनसे बड़ी बोलियां लग चुकी हैं।

' द विगल्स' के एंथनी फील्ड मजाक करते हुए कहते हैं, 'हमने स्टेज पर कुछ बहुत ही अजीबो-गरीब चीजें पहनीं हैं, लेकिन ये टोपी तो अपने आप अकेले एक ऑस्ट्रेलिया बना सकती है।'

फील्ड आगे कहते हैं, 'जब हमने इस नीलामी के बारे में सुना तो हमें लगा कि हमें बोली लगानी ही होगी। हम यूनिसेफ के दूत हैं और हमें लगता है कि राजकुमारी बिट्रेस ने जरूरतमंद बच्चों की मदद के पैसे खर्च करना तय किया है।'

' द विगल्स' ये टोपी खरीद कर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान को देने की सोची है। फील्ड कहते हैं कि अगर माइकल क्लार्क ये टोपी पहन कर बैटिंग करेंगे तो शर्तिया गेंदबाज का ध्यान बंट जाएगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च