Daily Horoscope
✕

दर्द की दवा भी है सांप के पास!

Written By BBC Hindi
Published: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2012 (13:41 IST)
BBC
जहर, जहर को काटता है ये कहावत मशहूर है, लेकिन सांप के जहर में उसके शिकार के लिए दर्द की दवा भी मौजूद हो ये बात हैरान करने वाली लगती है।

फ्रांस के वैज्ञानिकों ने चूहों पर किए गए प्रयोग के जरिए ब्लैक मांबा सांप के जहर से दर्द निवारक दवा बनाने में सफलता पाई है। इसका मकसद सबसे कारगर दर्द निवारक माने-जाने वाले मॉरफीन की तर्ज पर एक दवा बनाना है।

अफ्रीका में पाए जाने वाला ये सांप बेहद तेज और जहरीला होता है। इस सांप के जहर में मौजूद 'न्यूरोटॉक्सिन' से शिकार को लकवा मार जाता है यहां तक कि अधिक मात्रा में जहर शरीर में पहुंच जाए तो शिकार की मौत भी हो सकती है।

हालांकि नेचर पत्रिका में प्रकाशित फ्रांसिसी वैज्ञानिकों की रिपोर्ट के मुताबिक इस जहर में दर्द निवारक दवा के तत्व भी मौजूद है। वैज्ञानिक इस बात को लेकर हैरान हैं कि सांप के ज़हर में दर्द निवारक तत्व क्यों मौजूद हैं।

' नो साइड इफैक्ट' : वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग के लिए 50 अलग-अलग प्रजातियों से मिले जहर का परीक्षण किया और पाया कि ब्लैक मांबा के ज़हर में दर्द निवारक प्रोटीन यानि 'मैमबालगिन्स' मौजूद होते हैं।

इस दर्द निवारक की खास बात ये है कि इसके कोई साइड इफैक्ट भी नहीं। वैज्ञानिकों का मानना है कि दर्द चूहों पर उसी तरह का असर दिखाता है जैसा इंसानों पर। यही वजह है कि इंसानों पर भी इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।

' लिवरपूल स्कूल ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन' से जुड़े डॉक्टर निकोलस के मुताबिक सांप के जहर से आमतौर पर जहर का इलाज किया जाता है, लेकिन ये पहली बाहर है कि इससे दर्द निवारक यानि ‘पेनकिलर’ बनाने का प्रयोग किया गया है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि ये प्रयोग चिकित्सा विज्ञान की दिशा में एक नया कदम होगा ।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च