Daily Horoscope
✕

तलाक होने पर वजन जितना सोना!

Written By BBC Hindi
Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2012 (13:00 IST)
BBC
ईरान में शादी के समय परंपरागत खयाल रखने वाले दंपत्ति कई बार ऐसा समझौता करते हैं जिसके तहत दोनों में तलाक होने की सूरत में पत्नी को अपने वजन के बराबर सोना मिलता है।

पिछले साल छह महीनों में तलाक में साढ़े पांच प्रतिशत वृद्धि के चलते इस समझौते का पालन करने में नाकाम ईरान के हजारों पुरुषों को जेल जाना पड़ा है।

आजकल के लोग या आपस में बहुत प्यार करने वाले इस विकल्प का इस्तेमाल नहीं करते, लेकिन परंपरागत दंपत्ति आम तौर पर तलाक होने की सूरत में सोने के सिक्कों की एक संख्या निर्धारित करते हैं।

अधिकतर लोग यह तय करते हैं कि बीवी को उसके वजन के बराबर सोने के सिक्के दिए जाएंगे हालांकि वजन समय के अनुसार कम-ज्यादा हो सकता है।

जाना होता है जेल : ईरान की नागरिक पंजीकरण इकाई के मुताबिक ईरान के कैलेंडर के पहले छह माह में तलाक की संख्या में 5.5 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

इस रकम को न देने वाले लोगों को जेल जाना पड़ता है। एक अधिकारी के अनुसार पिछले दो सालों में इस रकम की अदायगी न करने पर लगभग 20,000 हजार लोगों को जेल भेजा गया है।

फिलहाल करीब 3,500 लोग जेलों में बंद हैं। न केवल ईरान में तलाक की संख्या में बढ़ोतरी हुई है बल्कि सभी चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

ईरान में एक सोने के सिक्के की कीमत पिछले कुछ महीनों में दोगुनी हुई है और इस समय एक सिक्के की कीमत 705 अमरीकी डॉलर यानि 35,000 रुपए है।

एक औसतन ईरानी महिला का वजन 57 किलो होता है। इसका मतलब यह है कि तलाक होने पर उसके पति को उसे 40,185 डॉलर यानि 20 लाख से अधिक रुपए देने होंगे।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च