Daily Horoscope
✕

जहाँ 'डायनों' का कैंप है...

- टी विटेकर (उत्तरी घाना के कुकुओ गांव से)

Written By BBC Hindi
Updated: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2012 (16:23 IST)
BBC
जब भी किसी गांव पर कोई बड़ी आफत आती है तो दुनिया के कई देशों में इसके पीछे डायनों का हाथ माना जाता है। अफ्रीकी मुल्क घाना में तो बड़बोली महिलाओं पर डायन होने के आरोप लगाए जाते हैं और उन्हें डायनों के कैंप में रहने पर मजबूर किया जाता है।

घाना के गरीब उत्तरी इलाकों में एक पुरानी मोटर साइकिल तेज रफ्तार से भागी जा रही है। फूस की झुग्गियों के एक झुंड के पास पहुंचकर मोटर साइकिल सवार अपनी बूढ़ी मां को उतारता है। उसकी मां अब एक नई जिंदगी शुरू करने जा रही है।

दुबली-पतली 82 वर्षीय समता अब्दुलाई घाना के कुकुओगांव में स्थित डायनों के छह में से एक कैंप में पहुंच चुकी हैं। पिटाई, प्रताड़ना और मौत के डर से डायन होने की तोहमत झेलने वाली महिलाएं यहां रहती हैं।

फूस का आशियाना : बताया जाता है कि ऐसे कैंप करीब सौ साल पहले गांव के प्रमुखों ने शुरू किए थे ताकि ऐसी महिलाओं को सुरक्षित रिहाइश मिल सके।

ये कैंप टिंडाना द्वारा चलाए जाते हैं। यहां माना जाता है कि टिंडाना ऐसे लोग होते हैं जो डायन होने की तोहमत झेल रही महिलाओं को पवित्र कर सकते हैं। इन कैंपों का मकसद है महिलाओं को लोगों और जादू-टोने से दूर रखना है।

वर्तमान में भी इन कैंपो को स्थानीय ग्राम प्रमुख ही चलाते हैं। इस कैंप में स्थित झोंपड़ियों में ना तो बिजली है और ना ही पानी। छतों से पानी रिसता रहता है। एक हज़ार महिलाओं के लिए यही ठिकाना है।

कुकुओकैंप के निवासी हर दिन तीन मील तक पैदल चलकर ऑटी नदी के तट पर जाते हैं। वहां से पानी का घड़ा भर कर वे बमुश्किल वापस कैंप में पहुंचते हैं। लेकिन वे ऐसा जीवन जीन के लिए तैयार हैं क्योंकि यहां वो कम से कम सुरक्षित तो हैं।

ये महिलाएं अपनी गुजर-बसर लकड़कियां और मूंगफलियां बेचकर या पास के खेतों में काम करके करती हैं।

समता अब्दुलाई काकुओं कैंप से 40 किलोमीटर दूर बुल्ली गांव में रहती थीं। वहां वे अपने दो नातियों के साथ वक्त बिताती थीं। उनकी बेटी खेतों में काम करती थी। ये एक खुशहाल जीवन था। वे सेकेंड-हैंड कपड़े भी बेचती थीं।

BBC
अपनों के ही सितम : तभी अचानक एक दिन उनका भाई आया और उसने समता को बताया कि गांव वाले उसकी भतीजी की मौत के लिए उसे ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उसके भाई ने कहा कि गांव वालों के अनुसार समता ने उस बच्ची पर जादू-टोना किया था।

समता अब्दुलाई कहती हैं, 'मैं बुरी तरह से डर गई थी क्योंकि मुझे मालूम था कि मैं कसूरवार नहीं हूं। लेकिन मैं ये भी जानती थी कि एक बार लोगों ने आपको डायन करार दे दिया तो आपकी जिंदगी खतरे में आ जाती है। सो बिना इंतजार किए मैंने अपना सारा सामान समेटा और गांव से भाग निकली।'

उत्तरी घाना में स्थित ये कैंप कई मायनों में अलग है। लेकिन घाना कई अन्य अफ्रीकी देशों में बीमारी, सूखा, आगजनी और अन्य कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के लिए काले जादू को जिम्मेदार ठहराया जाता है। और जिन महिलाओं पर काला जादू करने का आरोप लगता है वे अक्सर बुजुर्ग ही होती हैं।

एक्शन एड की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार कुकुओकैंप में मौजूद 70 फीसदी महिलाएं अपने पति की मौत के बाद यहां पहुंची हैं। जिसका एक अर्थ ये भी है कि इनका परिवार इनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहता है।

' ये डायन नहीं हैं...' : घाना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोड्जी सिकाता कहते हैं, 'ये कैंप घाना में महिलाओं के हालात का एक नाटकीय उदाहरण हैं और बुजुर्ग महिलाएं इसलिए निशाना बनती हैं क्योंकि समाज के लिए उनकी उपयोगिता खत्म हो जाती है।'

समता की छोटी बहन 52 वर्षीय साफिया भी कुकुओ कैंप में ही रहती हैं। सा‍फिया कहती हैं, 'ये महिलाएं डायन नहीं हैं। ये सिर्फ नफरत और ईर्ष्या है जिसके जरिए इन्हें समाज से बाहर निकाल दिया जाता है।'

घाना की सरकार मानती है कि ये कैंप अफ्रीका के सबसे प्रगतिशील लोकतांत्रिक देश पर धब्बा हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार समाज की ओर से ऐसी महिलाओं की स्वीकार करवाने में दस से बीस साल तक का समय लग सकता है।

उधर समता अब्दुलाई को सबसे बड़ा रंज इस बात का है कि वो अपने नातियों को दोबारा नहीं देख पाएगी। वे रूंधे गले से कहती हैं, 'मुझे हमेशा ये फिक्र सताती है कि मेरे जुड़वां नातियों की देखभाल कौन कर रहा होगा। मैं ही उन्हें नहलाती-खिलाती थी। अब ये सब कौन कर रहा होगा?'

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च