Daily Horoscope
✕

गूगल ने मोटरोला को खरीदा

Written By BBC Hindi
Updated: मंगलवार, 16 अगस्त 2011 (15:22 IST)
BBC
इंटरनेट सर्च इंजन की दुनिया में बादशाहत रखने वाली कंपनी गूगल ने मोबाइल फोन कंपनी मोटरोला मोबिलिटी को 12.5 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की है।

एक साझा बयान में बताया गया कि दोनों कंपनियों के बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस सौदे को सहमति दी है और ये इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में पूरा हो जाएगा।

इस साल की शुरुआत में मोटरोला दो अलग-अलग कंपनियों में बंट गई थी। मोबिलिटी एक तरफ मोबाइल फोन बनाती है तो दूसरी ओर मोटरोला सॉल्यूशंस कॉरपोरेट ग्राहकों और सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर प्रौद्योगिकी का काम देख रही है।

इस घोषणा के बाद मोटरोला मोबिलिटी के शेयरों में न्यूयॉर्क में शुरुआती व्यापार में 57 प्रतिशत का उछाल आया जबकि गूगल के शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई। गूगल का कहना है कि वह मोबिलिटी को एक अलग बिजनेस के तौर पर चलाना जारी रखेगा।

' फायदेमंद सौदा'
गूगल के मुख्य कार्यकारी लैरी पेज ने कहा, 'मोटरोला मोबिलिटी ने गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड के प्रति जो प्रतिबद्धता दिखाई है उससे हमारी दोनों कंपनियों का एक साथ आना स्वाभाविक है।'

वहीं मोबिलिटी के मुख्य कार्यकारी संजय झा ने कहा, 'ये सौदा हमारे भागीदारों के लिए काफी अच्छा है और हमारे कर्मचारियों, ग्राहकों तथा साझीदारों को इससे काफी नए अवसर मिलेंगे।' वैसे ये सौदा शेयरधारकों और नियामक संस्था की सहमति के बाद ही अस्तित्व में आएगा।

मोटरोला एक समय दुनिया का सबसे सफल मोबाइल फोन निर्माता था मगर उसके बाद से ऐपल, सैमसंग और एचटीसी जैसी कंपनियों के आगे आने से वह कहीं पिछड़ गया है। उसके कई हैंडसेट अभी गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम ऐंड्रॉयड का इस्तेमाल करता है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च