dharma sangrah
✕

गूगल के जरिए सेंसरशिप?

Written By BBC Hindi
Updated: बुधवार, 29 जून 2011 (14:06 IST)
BBC
कहने के लिए तो भारत में मीडिया स्वतंत्र है और अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है, लेकिन क्या सरकारें और प्रशासन अपनी निंदा बर्दाश्त कर पाते हैं? अगर सर्च इंजिन गूगल की मानें तो उत्तर होगा, नहीं।

गूगल की 'ट्रांसपरेंसी रिपोर्ट' के मुताबिक छह महीनों में प्रशासन और यहां तक कि अदालतों की ओर से भी गूगल से कई बार कहा गया कि वे मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों की आलोचना करने वाले रिपोर्ट्स, ब्लॉग और यू-ट्यूब वीडियो को हटा दें।

' ट्रांसपेरंसी रिपोर्ट' के मुताबिक जुलाई 2010 से दिसंबर 2010 के बीच ऐसे 67 आवेदन आए, जिन्हें गूगल ने नहीं माना। इन 67 आवेदनों में से छह अदालतों की ओर से आए और बाकी 61 प्रशासनिक हल्कों से।

रिपोर्ट के अनुसार ये आवेदन 282 रिपोर्ट्स को हटाने के बारे में थे। इनमें से 199 यू ट्यूब के वीडियो, 50 सर्च के परिणामों, 30 ब्लॉगर्स से संबंधित थे। गूगल के हालांकि इसके विवरण नहीं दिए हैं, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक उसने कोई भी रिपोर्ट हटाई नहीं, हालांकि 22% में बदलाव किए।

गूगल की ट्रांसपेरंसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दुनिया के ज्यादातर देशों की न्याय प्रक्रिया से जुड़ी अलग-अलग एजेंसियां गूगल से उसकी सेवाएं इस्तेमाल करने वालों की जानकारी मांगती हैं।

भारत में जुलाई 2010 से दिसंबर 2010 के बीच ऐसे 1,699 आवेदन किए गए, जिनमें से गूगल ने 79% के लिए जानकारी उपलब्ध करवाई।

अन्य देश : छह महीनों की इस अवधि में जानकारी हटाने की अधिकतम 263 आवेदन ब्राजील से आए। इनमें से कई चुनाव के दौरान किए जा रहे प्रचार से संबंधित थे।

गूगल के मुताबिक ब्राजील में उसकी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ‘ऑर्कुट’ बेहद लोकप्रिय है, जिस वजह से उस पर उप्लब्ध जानकारी पर सरकारी नियंत्रण की कोशिशें अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा हैं।

दक्षिण कोरिया से आए 139 आवेदनों में से ज्यादातर कोरियाई इन्फॉरमेशन सिक्यूरिटी एजेंसी की ओर से थे। इनमें खोज के ऐसे परिणाम हटाए जाने की मांग की गई थी जो कोरियाई सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले निजी प्रमाण संख्या (आरआरएन) की जानकारी देते थे।

तीसरे नंबर पर जर्मनी से इसी अवधि में 118 आवेदन दिए। इनमें से अधिकांश सरकारी यूथ प्रोटेक्शन एजेंसी की ओर से थे। इनमें नाजी स्मृति चिन्हों, हिंसा या पोर्नोग्राफी से संबंधित परिणामों को हटाने का अनुरोध किया गया था।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च