Hanuman Chalisa
✕

खनन की वजह से डूबे दो द्वीप

Written By BBC Hindi
Updated: सोमवार, 16 मई 2011 (18:32 IST)
BBC
भारत और श्रीलंका के बीच मन्नार की खाड़ी में स्थित दो छोटे द्वीप समुद्र में डूब गए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा मूंगे की चट्टान खोदने की वजह से हुआ है।

दोनों द्वीप एक ऐसे द्वीप-समूह का हिस्सा थे, जिसे दक्षिण एशिया का पहला समुद्री जीव संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया है।

तमिलनाडु में इस क्षेत्र के वन और वन्य जीवन के मुख्य संरक्षक एस बालाजी बताते हैं कि मछुआरों ने पूमारीचान और विलान्गुचाल्ली में पिछले कई दशकों से गैरकानूनी ढंग से मूंगे की चट्टानें खोदीं थीं।

बीबीसी की तमिल सेवा से बातचीत में उन्होंने कहा, 'पहले कोई नियम या कायदा ना होने की वजह से इतनी गैर-कानूनी खुदाई हुई, वर्ष 2002 में पर्यावरण संरक्षण कानून पारित होने के बाद ही ये रुका।'

क्या बढ़ता तापमान है वजह?
एस बालाजी के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ा समुद्र का जल स्तर ही इन द्वीपों के डूबने का कारण है।

लेकिन ब्रिटेन की प्राउडमैन ओशियानोग्रैफिक लेबॉरिटरी के साइमन हौलगेट इससे सहमत नहीं, उनका तर्क है कि उस इलाके में जल स्तर बढ़ने की दर दुनिया की औसत से कम है।

हौलगेट ने बीबीसी को बताया, 'मेरे ख्याल से अंतरराष्ट्रीय जल स्तर के बढ़ने का इन द्वीपों के गायब होने पर कोई असर नहीं हुआ, इसकी वजहें कुछ और हैं, शायद मूंगे की चट्टानें खोदने से ये हुआ।'

इनकी खुदाई से निकले मूंगे निर्माणकार्य में इस्तेमाल किए जाते हैं। इस संरक्षित क्षेत्र में करीब 3,600 समुद्री जीव और वनस्पतियां पाई जाती हैं।

एस बालाजी मन्नार की खाड़ी के संरक्षित क्षेत्र ट्रस्ट के निदेशक भी हैं। वो कहते हैं कि ये छोटे द्वीप समुद्र से सिर्फ 10-15 फीट ऊंचे थे, लेकिन इनके डूबने से अन्य छोटे द्वीपों पर मंडराता खतरा साफ हो जाता है।'

इस इलाके के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि मन्नार की खाड़ी की मूंगे की चट्टानों ने ही उन्हें दिसंबर 2004 की विनाशकारी सुनामी लहरों से बचाया था। भारत के राष्ट्रीय समुद्र-विज्ञान संस्थान के मुताबिक खाड़ी के सभी द्वीपों में से ज्यादातर की अवस्था ठीक नहीं है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च