Hanuman Chalisa
✕

क्या वेनिस डूब जाएगा?

Written By BBC Hindi
Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2011 (14:00 IST)
BBC
इटली के एक शीर्ष हेरिटेज ग्रुप ने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि वह वेनिस शहर को ऐसे शहरों की सूची में डाल दे, जिन पर खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है।

इटालिया नोस्त्रा यानी हमारी इटली नाम के इस ग्रुप ने वेनिस के भविष्य को लेकर चिंता जताई है। ग्रुप ने शहर पर मंडराते संकट के लिए ज्यादा पर्यटन, बड़े-बड़े जहाजों और अपर्याप्त समुद्र सुरक्षा निवेश को जिम्मेदार बताया है।

वेनिस से बीबीसी संवाददाता डंकन केनेडी का कहना है कि इटली का सांस्कृतिक गहना माना जाने वाला वेनिस अपनी सफलता और अपनी स्थिति का खामियाजा भुगत रहा है।

इटालिया नोस्त्रा का कहना है कि वेनिस में आने वाले पर्यटकों की संख्या दिनों-दिन बढ़ी है। जमीन और समुद्री मार्ग से आ रहे भारी संख्या में पर्यटक शहर को डूबाने में मदद कर रहे हैं।

जिम्मेदारी : ग्रुप का कहना है कि इस चर्चित लगून को पानी से दूर रखने के लिए जो बैरियर डिजाइन किया गया था, वो समुद्र के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी से निपटने में सक्षम नहीं है।

रिपोर्ट में बड़े-बडे जहाजों को भी इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। ग्रुप का कहना है कि बड़े-बड़े जहाज चलते समय इस शहर की इमारतों की बुनियाद को नुकसान पहुंचाते हैं।

इटालिया नोस्त्रा ने संयुक्त राष्ट्र से वेनिस को संकटग्रस्त शहरों की सूची में डालने की अपील करते हुए कहा है कि इटली की सरकार ने इस शहर को बचाने के लिए पर्याप्त कोशिशें नहीं की है।

ग्रुप ने कहा है कि शहर पर दबाव को कम करने का एक रास्ता ये भी है कि पर्यटकों की संख्या सीमित की जाए। इटालिया नोस्त्रा का ये भी कहना है कि निर्माण कार्य के साथ-साथ मिट्टी और कींचड़ निकालने पर कड़े नियंत्रण होने चाहिए।

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि लोगों और प्रकृति से वेनिस को बचाने के लिए ये पहली अपील नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में जिस तरह जल्दी से कदम उठाने की बात कही गई है, उससे इस सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए जिम्मेदार लोगों पर और दबाव बढ़ेगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च