dharma sangrah
✕

इरादा मजबूत पर खतरे भी हैं

Written By BBC Hindi
Published: शनिवार, 31 जनवरी 2009 (20:06 IST)
क्रिकेट खिलाड़ियों की एक टोली दुनिया के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेलने की तैयारी कर रही है, लेकिन एक डॉक्टर ने उन्हें चेतावनी दी है। डॉक्टर बुद्ध बसनायत कहते हैं इतनी ऊँचाई पर फटाफट शैली में क्रिकेट खेलने से तबीयत बिगड़ सकती है, क्योंकि खिलाड़ियों को ऑक्सीजन की कमी महसूस होगी।

BBC
यह मैच 21 अप्रैल को खेला जाना है। अगर ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा ऊँचाई पर क्रिकेट खेलने का कीर्तिमान स्थापित हो जाएगा। इसके लिए 22 खिलाड़ियों समेत 50 लोगों का दल नौ दिनों तक ट्रेकिंग करते हुए पाँच हजार मीटर की ऊँचाई पर पहुँचेगा।

आयोजकों को उम्मीद है कि इस मैच से तीन लाख 57 हजार डॉलर की राशि इकट्ठा होगी, जो दो सहायता संस्थानों लॉर्ड्स टैवरनर्स और हिमालयन ट्रस्ट के खाते में जाएगी।

खतर ा : बसनायत के मुताबिक पाँच हजार मीटर की ऊँचाई पर ऑक्सीजन की कमी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती है। इस ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा समुद्र तल के मुकाबले आधी रह जाएगी। परिणामस्वरूप तबीयत बिगड़ सकती है और ये जानलेवा भी हो सकता है, उन लोगों के लिए भी जो मैच नहीं खेल रहे हों।

डॉक्टर ने कहा थकान या असामान्य महसूस होने के बाद भी अगर खिलाड़ी खेलते रहते हैं तो खतरा बढ़ सकता है। उनकी सलाह के मुताबिक अगर चक्कर आने लगे और नाक बहने लगे तो तुरंत आराम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा दिक्कत गेंदबाज और बल्लेबाज को होगी। क्षेत्ररक्षकों को उनके मुकाबले कम परेशानी आएगी।

आयोज न : इस मैच का आयोजन पश्चिमी इंग्लैंड के क्रिकेट प्रेमी रिचर्ड कर्टली करा रहे हैं। 50 लोगों के दल में 22 खिलाड़ी, आठ सुरक्षित खिलाड़ी और चिकित्सा दल के सदस्य शामिल होंगे।

रिचर्ड कर्टली का कहना है कि इस तरह का मैच खेलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा मुझे विचित्र चीजें करने के हमारे रिकॉर्ड से गौरव महसूस होता है।

इस मैच के लिए जहाँ पर पिच तैयार किया गया है, उसे गोरक शेप कहते हैं। यहाँ पर कुछ लॉज बने हुए हैं और यहीं से माउंट एवरेस्ट के लिए दुरूह चढ़ाई शुरू होती है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च