dharma sangrah
✕

अपनी ही बेटी से किया ब्याह

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2007 (22:28 IST)
BBCBBC
भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में पुलिस का कहना है कि उसने उस व्यक्ति को उग्र भीड़ के गुस्से से बचा लिया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपनी ही 15 वर्ष की बेटी से ब्याह करके शारीरिक संबंध बना लिए थे।

राज्य के कसियझियोरा गाँव की इस घटना में 36 वर्षीय अफजुद्‍दीन अली पर आरोप है कि उसने अपनी ही बेटी से ब्याह कर लिया था। अफजुद्‍दीन की पाँच संतान हैं जिनमें तीन बेटियाँ हैं।

आरोपों के अनुसार अब उसकी बेटी पाँच महीने के गर्भ से है जिसके बाद गाँववाले अफजुद्‍दीन से खासे नाराज हैं।

आरोप है कि कुछ महीने पहले अली ने अपनी ही सबसे बड़ी बेटी से शादी कर ली और अपनी पत्नी से कहा कि उसे इस कार्य के लिए अल्लाह ने अनुमति दी थी।

अफजुद्‍दीन की इस कहानी से उसके गाँववाले नाराज हैं और उन्होंने अफजुद्‍दीन को मारने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

कुछ दिनों पहले जब इस मामले पर ग्रामीण नाराज हुए थे तो पुलिस अफजुद्‍दीन और उसकी पत्नी को पकड़कर ले गई थी और कोर्ट में पेश किया था।

अल्लाह की अनुमति : कोर्ट में अफजुद्‍दीन की बीवी सकीना ने जलपाईगुड़ी की एक अदालत में बयान दिया कि उसका पति धार्मिक आदमी है और वो कभी भी अल्लाह के नाम पर झूठ नहीं बोल सकता।

सकीना ने कहा कि जब अल्लाह की अनुमति की बात सामने आई तो उसने अपनी बड़ी बेटी के साथ अपने पति को शादी करने की इजाजत दे दी, लेकिन गाँव वालों को इस कहानी पर भरोसा नहीं हुआ।

गाँव के एक ग्रामीण शेख रमजान कहते हैं कि हमें पता ही नहीं था कि उस लड़की की शादी हुई है। जब हमने उसे गर्भवती देखा तो उसकी माँ सकीना से पूछा तब हमें पता चला कि छह महीने पहले उसके पिता ने ही उससे शादी कर ली है। हम तो अफजुद्‍दीन को मार डालना चाहते हैं।

रविवार को उग्र भीड़ ने अफजुद्‍दीन अली पर हमला किया था जिसके बाद उसे पुलिस थाने ले जाया गया। हालाँकि कोर्ट ने अफजुद्‍दीन और उसके परिवार वालों को बरी कर दिया है क्योंकि इनके अफजुद्‍दीन कोई आपराधिक मामला नहीं है।

जलपाईगुड़ी की एक अदालत का कहना है कि पुलिस ने अफजुद्‍दीन के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है और निचली अदालत आपराधिक मामलों में कोई फैसला नहीं ले सकती इसलिए वो कुछ नहीं कर सके।

उधर गाँववाले नाराज हैं और उनका कहना है कि 15 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में अफजुद्‍दीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च