1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार

अगली फिल्म कब..?

माधुरी दीक्षित
माधुरी इन दिनों अपने बच्चों के साथ मुंबई में छुट्टियाँ बिता रही हैं। हाल ही में वे एक कॉलेज के फंक्शन में गईं, जहाँ उन्हें बच्चों को पुरस्कार बाँटना थे।

BBC
मंच पर बैठी माधुरी की मुस्कुराहट की तारीफ उस कॉलेज के प्रिंसिपल ने कुछ इस अंदाज में की कि बेचारी माधुरी शरमा ही गईं। वैसे माधुरी का अभी कोई फिल्म साइन करने का इरादा नहीं है।

एक पत्रकार ने जब उनसे राजश्री की अगली फिल्म के बारे में पूछा कि क्या वे उसमें नजर आएँगी तो अपने चिरपरिचित अंदाज में मुस्कराकर ही माधुरी ने चुटकी ली कि मैं राजश्री वालों से पूछकर आपको बताऊँगी।

BBC
खुल्लमखुल्ला प्यार करेंगे... : अध्ययन सुमन इन दिनों अपने प्यार का इजहार खुल्लम खुल्ला कर रहे हैं। कंगना राणावत के साथ उनके रिश्ते की बात तो सभी जानते हैं, लेकिन आमतौर से फिल्मी कलाकार अपनी प्रेमिकाओं के बारे में खुलेआम चर्चा करने से बचते हैं। जाहिर है अध्ययन का अंदाज औरों से बिलकुल जुदा है।

हाल ही में उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म राज-द मिस्ट्री कन्टीन्यूज के सिलसिले में उनसे किसी ने पूछ लिया कि क्या आप पहली नजर के प्यार में भरोसा करते हैं? बस फिर क्या था अध्ययन ने पूरे मीडिया के सामने कंगना से अपनी मोहब्बत का इजहार कर डाला।

BBC
श्याम बाबू के लिए कुछ भी : बोमन ईरानी इन दिनों काफी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने श्याम बेनेगल की अगली फिल्म साइन की है। बोमन इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बोमन ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि वे काफी खुश हैं कि उन्हें श्याम बाबू के साथ काम करने का मौका मिला है। किरदार के बारे में बोमन ने बड़े विस्तार से जानकारी दी।

...लेकिन सबसे दिलचस्प बात उन्होंने जो मुझे बताई कि उन्होंने फिल्म की पूरी कहानी सुने बिना ही श्याम बेनेगल को हाँ कर दी थी।