Hanuman Chalisa
✕

बॉडी बिल्डिंग चैंपियन भूमिका ने मज़ाक उड़ाने वालों को ऐसे चुप कराया

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2017 (11:39 IST)
- इंदु पांडे 
वेनिस (इटली) में आयोजित वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में भूमिका शर्मा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले सप्ताह किया गया था। इससे पहले वह मिस इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थीं। देहरादून की रहने वाली भूमिका पिछले तीन सालों से बॉडीबिल्डिंग कर रही हैं।
 
उन्होंने बताया कि उन्हें बॉडी बिल्डिंग की प्रेरणा उनकी मां से मिली, जो कि ख़ुद भी एक एथलीट रह चुकी हैं और अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने परिवार को देती हैं।
 
कैसे किया समाज का सामना?
जब उनसे पूछा गया कि महिलाओं का बॉडीबिल्डिंग करना इतना आम नहीं है, ऐसे में समाज की आलोचनाओं का उन्होंने कैसे सामना किया?
तो भूमिका ने कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां पुरुषों का ज़्यादा दबदबा है। हमारा समाज महिलाओं का बॉडीबिल्डिंग करना स्वीकार नहीं करता। जब मैंने ट्रेनिंग शुरू की, तो लोग मेरा मज़ाक उड़ाते थे। लेकिन जब मेरे मसल्स बन गए, तो उन्होंने मेरा मज़ाक बनाना छोड़ दिया।
 
'अकेली महिला बॉडीबिल्डर'
गौरतलब है कि इटली में हुई इस चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली वे अकेली महिला थीं। प्रतियोगिता में कुल 500 पुरुषों और 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। अपने श्रेणी में भूमिका ने दुनिया भर से आईं 50 महिलाओं को हराकर यह ख़िताब जीता है।
इस चैम्पियनशिप में उन्हें बॉडी पोज़िंग के सबसे ज़्यादा अंक मिले। प्रतियोगिता में पहने जाने वाले कपड़ों के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें बिकनी पहनना पड़ता था।
 
भूमिका ने तय किया अगला लक्ष्य
शुरू में उन्हें झिझक ज़रूर महसूस होती थी, लेकिन उन्होंने आत्मविश्वास से उसका सामना किया। भूमिका बताती हैं कि यहां तक आने में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
उनका खान-पान काफ़ी सख्त था। वह हर दो घंटे में प्रोटीन युक्त डाइट लेती थीं और रोज़ाना रनिंग करती थीं। मिस वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद अब वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी में लग गई हैं जो इसी साल दिसंबर में होने वाली है।
 
(बीबीसी संवाददाता इंदु पांडे के साथ बातचीत पर आधारित)
 
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख