Daily Horoscope
✕

चीन में वीगर मुसलमानों की 'लंबी दाढ़ी' पर प्रतिबंध

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (11:26 IST)
चीन सरकार ने शिन्ज़ियांग प्रांत में इस्लामी चरमपंथ के ख़िलाफ़ अभियान के तहत वीगर मुस्लिमों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें 'असामान्य' रूप से लंबी दाढ़ी रखने, सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब लगाने और सरकारी टीवी चैनल देखने से मना करने जैसी पाबंदियाँ शामिल हैं।
 
चीन के वीगर मुसलमान शिन्ज़ियांग प्रांत में बसे हैं जो चीन सरकार पर अपने साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते रहे हैं। हाल के सालों में इस प्रांत में कई ख़ूनी संघर्ष हुए हैं। चीनी सरकार इस हिंसा के लिए इस्लामिक चरमपंथियों और अलगाववादियों को ज़िम्मेदार बताती है।
 
सख़्त क़ानून
ये प्रतिबंध पहले से ही शिन्ज़ियांग में लगाए गए थे लेकिन इस हफ्ते के अंत तक उन्हें क़ानूनी तौर पर लागू किया जा रहा है। इन नियमों के मुताबिक़ स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक जगहों पर काम करने वाले कर्मचारी उन लोगों पर रोक लगा सकते हैं जो पूरी तरह से अपने शरीर को ढके रहते हैं या चेहरे पर नक़ाब लगाते हैं।
 
रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ नए क़ानून के तहत ये सब भी प्रतिबंधित होगाः
*बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला लेने की अनुमति ना देना।
*परिवार कल्याण की नीतियों का पालन ना करना
*जानबूझकर क़ानूनी दस्तावेज़ों को बर्बाद करना।
*सिर्फ़ धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत शादी करना।
*वीगर मूल रूप से तुर्की के मुसलमान हैं। शिन्ज़ियांग में इनकी संख्या 45 फीसदी है, वहां 40 फीसदी हान चीनी रहते हैं।
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख