dharma sangrah

कैसे होती है लोकसभा चुनाव की मतगणना

Updated: गुरुवार, 23 मई 2019 (07:37 IST)
17वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में 542 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस चुनाव में देश भर में पहली बार वीवीपैट का इस्तेमाल हुआ जिसकी वजह से नतीजे आने में कुछ घंटों की देरी होगी।
 
 
मतगणना की शुरुआत के पहले देश के कई विपक्षी दलों ने ईवीएम को लेकर चिंता जाहिर की है। विपक्षी पार्टियों ने पहले सुप्रीम कोर्ट से और फिर चुनाव आयोग से शत प्रतिशत वीवीपैट (वोटर वेरिफियेबल पेपरऑडिट ट्रायल) पर्चियों के मिलान की मांग की थी। लेकिन विपक्षी दलों की मांग को सर्वोच्च अदालत और आयोग ने ख़ारिज़ कर दिया।
 
 
कुछ विपक्षी दलों ने राज्यों में बिना सुरक्षा के ईवीएम के परिवहन का भी आरोप लगाया लेकिन इसे भी आयोग ने बेबुनियाद बता ख़ारिज़ कर दिया। ईवीएम के मार्फ़त कराए गए चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया क्या होती है, आइए इस पर एक नज़र डालते हैं-
 
 
मतगणना प्रक्रिया
मतगणना में सबसे पहले रिटर्निंग अफ़सर और उनके सहयोगी सबके सामने वोटों की गोपनीयता की शपथ लेते हैं। मतगणना शुरू होने के पहले रिटर्निंग अफ़सर की मौजूदगी में सभी ईवीएम की जांच की जाती है।
 
 
राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को अपने काउंटिंग एजेंटों के साथ मतगणना केंद्रों में मौजूद रहने का अधिकार है। काउंटिंग एजेंट वोटों की गिनती को देख सकते हैं। सबसे पहले पोस्टल मतपत्रों की गिनती की जाती है और इसके बाद ईवीएम की गणना शुरू की जाती है।
 
 
मतदान केंद्रों के हिसाब से एक क्रम में रखे गए ईवीएम को ऑन करने के बाद उसमें पड़े कुल वोटों और फिर अलग-अलग उम्मीदवारों को मिले वोटों को दर्ज किया जाता है। इसके बाद सभी मतदान केंद्रों की ईवीएम के आंकड़ों को आपस में जोड़ दिया जाता है।
 
 
अंत में होगा पर्चियों का मिलान
चुनाव आयोग के अनुसार, ईवीएम की गिनती ख़त्म होने के बाद वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया जाएगा। इस काम के लिए हर काउंटिंग हॉल में अलग से वीवीपैट बूथ भी होगा।
 
 
किसी तरह के विवाद या तकनीकी रुकावट की स्थिति में ये रिटर्निंग अफ़सर की ज़िम्मेदारी है कि वो चुनाव आयोग को इस बारे में तत्काल रिपोर्ट करे। चुनाव आयोग रिटर्निंग अफ़सर की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए या तो मतगणना को जारी रखने का, मतगणना रद्द करने और पुनर्मतदान का आदेश दे सकता है।
 
 
अगर बिना किसी शिकायत के मतगणना पूरी हो जाती है या चुनाव आयोग की ओर से कोई निर्देश नहीं दिया जाता है तो रिटर्निंग अफ़सर नतीज़ों की घोषणा कर सकता है।
 
 
इस चुनाव में क़रीब 39.6 लाख ईवीएम और 17.4 लाख वीवीपीएटी मशीनें इस्तेमाल हुई हैं, जिनमें रिज़र्व मशीनें भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इस बार एक ऐप 'सुविधा' लॉंच की है जिस पर मतगणना केंद्रों के नतीज़ों को देखा जा सकता है।
 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख