Hanuman Chalisa
✕

वैलेंटाइन डे स्पेशल: 'मेरी पत्नी ही मेरा पहिया है'

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (11:51 IST)
- मीना कोटवाल और गुरप्रीत कौर
 
"मैं कभी व्हील चेयर का इस्तेमाल नहीं करता, मेरी पत्नी ही मेरा पहिया है।"
 
30 साल के अशरफ़ रज़ा और 25 साल की पिंकी आज अपना पांचवा वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। उनकी शादी को साढ़े तीन साल हो गए हैं। अशरफ और पिंकी की स्टोरी कोई आम लव स्टोरी नहीं है। अशरफ़ विकलांग हैं और अपने पैरों पर चल नहीं सकते। जबकि पिंकी एक सामान्य लड़की हैं और नौकरीपेशा हैं।
 
दोनों का धर्म भी अलग-अलग है। अशरफ़ मुस्लिम और पिंकी एक हिंदू लड़की हैं। लेकिन दोनों के बीच शारीरिक और धार्मिक अंतर कभी नहीं आता। दोनों एक दूसरे का पूरा ख्याल रखते हैं।
 
पिंकी कहती हैं, "अशरफ़ की सोच और आत्मविश्वास किसी भी सामान्य लड़के से ज़्यादा है। वो मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं। मैं कई बार कमज़ोर हो जाती हूं, लेकिन वो मेरा आत्मबल बढ़ाते हैं।"
 
वहीं पीएचडी कर रहे अशरफ़ कहते हैं, "मैंने हमेशा सोचा कि भले ही पैरों से मैं फीज़िकली चैलेंज्ड हूं लेकिन दिमाग से नहीं।" दिल्ली में 10X10 के इनके आशियाने में कोई धार्मिक प्रतीक नज़र नहीं आता। उनका मानना है कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
 
पिंकी ने बीबीसी से बातचीत में कहा, "हम दोनों के बीच कभी हिंदू-मुस्लिम धर्म की बात नहीं आती। इन्हें जो सही लगता है ये वो करते हैं, मुझे जो सही लगता है वो मैं करती हूं। कोई किसी पर धर्म के नाम पर दबाव नहीं बनाता। हम दोनों एक दूसरे के त्योहार मिलकर मनाते हैं। मैं इनके रोज़े रखती हूं और ये मेरे त्योहार अच्छे से मनाते हैं।"
 
बचपन का प्यार
अशरफ़ और पिंकी का रिश्ता भले ही पांच साल का है, लेकिन दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए प्यार बचपन से था। बिहार के रहने वाले अशरफ़ के अंकल-आंटी पिंकी के पड़ोसी थे। अशरफ़ अक्सर अपने अंकल-आंटी के यहां आते जाते रहते थे। अशरफ़ उस वक्त ग्रेजुएशन कर रहे थे और पिंकी छठी क्लास में पढ़ती थीं। दोनों की मुलाकात हुई और दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
पिंकी बताती हैं, "एक दिन इन्होंने अपना फ़ोन नंबर दिया और हंसते हुए कहा कि मेरा नंबर रख लो, एक दिन जब मैं बहुत बड़ा आदमी बन जाऊंगा और तब तुम्हें मेरा नंबर लेने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।"
 
फिर दोनों के बीच रोज़ाना बात होने लगी और दोनों एक दूसरे से अपनी सारी बाते साझा करने लगे। ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। अशरफ कहते हैं, "मुझे पिंकी की सोच अच्छी लगती थी। इसका भी मेरी तरह धर्म के प्रति ज्यादा झुकाव नहीं था। मुझे लगा कि हम दोनों कि सोच मिलती है इसलिए हम भविष्य साथ बिता सकते हैं।"
 
स्कूटी पर प्यार का सफ़र
शुरू में पिंकी के सामने कुछ दुविधाएं थीं। उन्हें लगता था कि जब वो साथ चलते हैं तो लोग उन्हें अजीब तरह से देखते हैं। वो कहती हैं, "मुझे साथ चलने में अजीब लगता था। जब हम साथ चलते थे तो लोग हमें देखते थे। तब मैंने इन्हें स्कूटी लेने को कहा। इनके स्कूटी लेने के बाद हम आसानी से मिल पाते थे।''
 
''अगर कोई हमें अजीब तरह से देखता था तो हम वहां से हट जाते थे। स्कूटी का एक और फ़ायदा था, बात करते वक्त मैं खड़ी रहती थी और ये स्कूटी पर बैठ कर आराम से बात कर पाते थे। हम मिलने लगे और मेरे मन के सारे डर खत्म होते गए।"
 
जब घर वालों को पता चला
पिंकी के घर वालों ने उनकी शादी के लिए लड़का देखना शुरू कर दिया था, लेकिन पिंकी फैसला कर चुकी थीं कि अगर शादी करेंगी तो सिर्फ अशरफ से ही नहीं तो नहीं करेंगी। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
 
पिंकी कहती हैं, "शादी के दो-तीन महीने बाद घर वाले मान गए। अब रिश्ते नॉर्मल हैं और दोनों के ही घर वाले एक दूसरे के यहां आते जाते हैं।" इतने में ही अशरफ़ कहते हैं कि हम दिल्ली में रहते हैं इसलिए शादी करना आसान था। इस तरह की शादी को गांव में शायद स्वीकार नहीं किया जाता।
 
धर्म से बड़ी है इंसानियत
अशरफ़ और पिंकी इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। अशरफ कहते हैं, "जहां प्यार है, मोहब्बत है वहीं सब कुछ है। वहीं इबादत भी है। धर्म, मज़हब, जाति या ऑनर के नाम पर कुछ भी करना ग़लत है।"
 
इतने में पिंकी कहती हैं कि धर्म के नाम पर सिर्फ बहस, लड़ाई या माहौल ख़राब किया जा सकता है। अगर आप में इंसानियत है तो आप अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त, बहुत अच्छे पति-पत्नी या कुछ भी अच्छा रिश्ता बना सकते हो।
 
दोनों अपने खुशहाल जीवन की वजह आपसी तालमेल को बताते हैं। वे कहते हैं, "हमारे लिए प्यार का मतलब 'आपसी समझ' और धर्म का मतलब 'इंसानियत' है।"

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख